Bajrang Punia: ‘मैं अपना पद्मश्री अवॉर्ड वापस लौटा रहा हूं…’, रेसलर बजरंग पूनिया ने PM मोदी को लिखी चिट्ठी

Bajrang Punia:जय सिंह को भारतीय कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष बने अभी 24 घंटे का ही समय हुआ है। उन्हें कुश्ती संघ के पूर्व अध्यक्ष बृज भूषण शरण सिंह का करीबी माना जाता है। इससे बृज भूषण सिंह के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे पहलवान निराश हैं। संजय सिंह के अध्यक्ष बनने के कुछ ही घंटों में साक्षी मलिक ने संन्यास का ऐलान कर दिया था। अब ओलिंपिक मेडल विजेता बजरंग पूनिया ने अपना पद्म श्री अवॉर्ड लौटने का फैसला किया है। जनवरी में बजरंग, साक्षी और विनेश फोगाट की अगुवाई में पहलवान ने बृज भूषण सिंह के खिलाफ धरना शुरू किया था। उनपर यौन उत्पीड़न के आरोप लगाए थे।
Bajrang Punia: ने पीएम को लिखा पत्र
तोक्यो ओलिंपिक में मेडल जीतने वाले बजरंग पूनिया ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर पुरस्कार लौटाने का ऐलान किया। उन्होंने पीएम नरेंद्र मोदी के नाम पत्र लिखा है। उन्होंने पत्र शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, ‘मैं अपना पद्मश्री पुरस्कार प्रधानमंत्री जी को वापस लौटा रहा हूँ। कहने के लिए बस मेरा यह पत्र है। यही मेरी स्टेटमेंट है। ‘
कब मिला था पद्म श्री?
बजरंग पूनिया को 2019 में पद्म श्री अवॉर्ड मिला था। यह भारत का चौथा सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार है। उन्हें राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने यह पुरस्कार दिया था। उसी साल बजरंग को खेल रत्न पुरस्कार भी मिला था। 29 साल के बजरंग भारत के सबसे सफल पहलवानों में शामिल हैं। उनके नाम वर्ल्ड चैंपियनशिप में चार, एशियन गेम्स में दो, कॉमनवेल्थ गेम्स में 3 जबकि एशियन चैंपियनशिप में 8 मेडल हैं।
Follow us on: https://twitter.com/HindiKhabar