Uttar Pradeshबड़ी ख़बर

बड़ौत में बड़ा हादसा, निर्वाण महोत्सव में सीढ़ियां टूटने से गिरा मंच, 7 की मौत, 75 से अधिक घायल

Baghpat : बागपत के बड़ौत में जैन समुदाय द्वारा आयोजित ‘लड्डू महोत्सव’ के दौरान बड़ा हादसा हो गया। इस हादसे में करीब अब तक सात लोगों की मौत हो गई है।

बागपत के बड़ौत में श्री दिगंबर जैन डिग्री कॉलेज के मैदान पर बनाए गए कार्यक्रम का मंच टूट गया। मंच टूटने से भगदड़ मच गई। भगदड़ मचने से सात लोगों की मौत हो गई है। वहीं 75 से अधिक लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

लकड़ी से बना मंच टूट गया

उत्तर प्रदेश के बागपत जिले में एक बड़ा हादसा हुआ है। बागपत जिले में भगवान आदिनाथ के निर्वाण लड्डू पर्व पर कार्यक्रम के लिए लकड़ी से बना मंच टूट गया। नीचे दबने से सात श्रद्धालुओं की मौत हो गई, जबकि 75 से अधिक लोग घायल हैं। मृतकों की संख्या और भी बढ सकती हैं।

मिली जानकारी के मुताबिक तुरंत एम्बुलेंस नहीं मिलने पर घायलों को ई रिक्शा में बैठाकर अस्पताल पहुंचाया गया। इस घटना की सूचना मिलने पर बड़ौत कोतवाली इंस्पेक्टर भी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। एसपी और एडिशनल एसपी भी मौके पर पहुंचे। घायलों में करीब पन्द्रह पुलिसकर्मी भी शामिल हैं।

अस्पताल में भर्ती कराया गया

बड़ौत शहर कोतवाली इलाके के गांधी रोड पर यह दर्दनाक हादसा हुआ है। श्री दिगंबर जैन डिग्री कॉलेज के मैदान में बनाए गए कार्यक्रम का मंच टूट गया। इससे सात लोगों की मौत हो गई जबकि 75 से अधिक लोग घायल हुए हैं। घायलों को अलग-अलग अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

नीचे दब गए और भगदड़ मच गई

निर्वाण महोत्सव के तहत यहां पर धार्मिक कार्यक्रम होना था इसके लिए यहां 65 फीट ऊंचा मंच बनाया गया था। मंच पर श्रद्धालुओं की संख्या अधिक होने से मंच की सीढ़ियां टूट गई। बताया जा रहा है कि जैन कॉलेज परिसर में स्थापित मानस्तम्भ में विराजमान प्रतिमा का अभिषेक करने के लिए लगाई गई अस्थायी सीढ़ियां गिर गई हैं। इससे श्रद्धालु नीचे दब गए और भगदड़ मच गई।

कई की हालत गंभीर

ये आयोजन करीब 25 साल से हर साल होता है। जहां आयोजन हो रहा था वहां मिट्टी का भराव हुआ था। मिट्टी में नमी थी आयोजन स्थल पर बनाए गए मंच पर श्रद्धालु अधिक संख्या में चढ़ने से लगी बल्लियों का बैलेंस बिगड़ गया और रस्सियां टूट गई। हादसा होते ही ऊंचाई पर बना मंच भरभराकर नीचे गिर पड़ा और पन्द्रह पुलिस कर्मी और 75 से अधिक श्रद्धालु घायल हो गए। घायलो को अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया। इनमें अभी तक सात लोगों की मौत हो चुकी है कई की हालत गंभीर है।

यह भी पढ़ें : उत्तराखंड में UCC लागू, पोर्टल पर भी हुआ लॉन्च, सीएम धामी ने कहा- यह एक ऐतिहासिक कदम है

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button