Other Statesबड़ी ख़बर

Baba Siddique Death : बाबा सिद्दीकी की हत्या पर मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा – ‘महाराष्ट्र सरकार को गहन और…’

Baba Siddique Death : तीन शूटरों ने बांद्रा में बाबा सिद्दीकी की गोली माकर हत्या कर दी। दो शूटरों को पकड़ लिया गया है। एक शूटर फरार है। ऐसे में विपक्ष सरकार पर निशाना साध रहा है। इसी कड़ी में मल्लिकार्जुन खड़गे ने दुख व्यक्त किया है। इसके साथ ही जल्द से जल्द दोषियों पर कार्रवाई करने की मांग की। उन्होंने लिखा कि वर्तमान महाराष्ट्र सरकार को गहन और पारदर्शी जांच का आदेश देना चाहिए. दोषियों को जल्द से जल्द सजा दी जानी चाहिए।

मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि मैं उनके परिवार और समर्थकों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं. न्याय सुनिश्चित किया जाना चाहिए और वर्तमान महाराष्ट्र सरकार को गहन और पारदर्शी जांच का आदेश देना चाहिए. दोषियों को जल्द से जल्द सजा दी जानी चाहिए. जवाबदेही सर्वोपरि है। महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री बाबा सिद्दीकी का दु:खद निधन शब्दों से परे स्तब्ध करने वाला है. दुख की इस घड़ी में, मैं उनके परिवार, दोस्तों और समर्थकों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं।

बाबा सिद्दीकी की हत्या

जानकारी के लिए बता दें कि बाबा सिद्दीकी की गोली मारकर हत्या कर दी गई। दरअसल जैसे ही मुंबई में शाम हुई। गोलियों की आवाज से पूरा बांद्रा गूंज उठा। दशहरा का त्योहार था। लोग दशहरा मना रहे थे। बाबा सिद्दीकी शाम को दफ्तर में मौजूद थे। 9 :30 के आस – पास वह दफ्तर से निकलते हैं। तीन शूटरों ने बाबा सिद्दीकी पर गोली चला दी। 6 राउंड फायरिंग की गई। मुंबई पुलिस सूचना मिलते ही घटनास्थल पर पहुंची।

इस मामले में दो शूटरों को गिरफ्तार किया गया है। तीसरा फरार है। ऐसा बताया जा रहा है कि एक शूटर यूपी का है। दूसरा हरियाणा का बताया जा रहा है।

Gonda News: गोदाम में रखे अवैध पटाखों में लगी आग, एक की मौत

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button