Uttar Pradeshबड़ी ख़बर

हमारी पार्टी कोशिश करती रही है कि जो महान लोग थे उनका नाम उजागर हो : कीर्तिवर्धन सिंह

Ayodhya : विदेश राज्य मंत्री कीर्तिवर्धन सिंह ने कहा कि हमारी पार्टी कोशिश करती रही है कि जो महान लोग थे उनका नाम उजागर हो। कांग्रेस केवल अपने परिवार का नाम उजागर करना चाहती है।

बता दें कि दिल्ली विश्वविद्यालय के एक कॉलेज का नाम वीर सावरकर के नाम पर रखे जाने का कांग्रेस द्वारा विरोध किए जाने पर विदेश राज्य मंत्री कीर्तिवर्धन सिंह ने कहा, “सबका अपना-अपना दृष्टिकोण होता है। हमारी पार्टी शुरू से कोशिश करती रही है कि जो हमारे देश के महान लोग थे, जो देश की आजादी के लिए लड़े, हर तरिके का त्याग बलिदान किया उनका भी नाम उजागर होना चाहिए।

कांग्रेस अपने नाम के आगे सबको दबाने की कोशिश कर रही है

कीर्तिवर्धन सिंह ने कहा कि कांग्रेस की यह रीति रही है कि अपने नाम के आगे, अपने परिवार के आगे सबको दबाने की कोशिशि की। किसी का नाम आगे उभरने नहीं दिया। यहां तक कि आंबेडकर के लिए जो शोर मचा रहे हैं, आंबेडकर जी को वो लोगों की नजर में जीतना पीछे कर पाएं उतना पीछें करने की कोशश की। ये तो उनका दृष्टिकोण है।

विदेश राज्य मंत्री ने कहा, हमारा प्रयास जारी रहेगा, हमारे देश को महान बनाने में बहुत सी महिलाएं, महानुभावों का योगदान रहा है। उनकी वजह से देश महान बना है। हम उनके नाम उजागर करेंगे। अपनी जनता के सामने, अपने लोगों के सामने, अपने समाज के सामने उनके त्याग, बलिदान को उजागर करेंगे।

यह भी पढ़ें : केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी का बड़ा बयान, कहा- विधायक के साथ रहने वाले लोगों को स्कूल, कॉलेज …

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button