Ayodhya Deepotsav 2024 : राम नगरी में भव्य दीपोत्सव, जले 28 लाख दिये

Share

Ayodhya Deepotsav 2024 : सीएम योगी ने दीपोत्सव का शुभारम्भ किया। अयोध्या में भव्य दीपोत्सव मनाया जा रहा है। एक साथ 28 लाख दिये जलाए गए। यह एक रिकॉर्ड है। राम नगरी के करीब 55 घाटों में दिये जलाए गए। बता दें कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ प्रदेश के दोनों उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य व बृजेश पाठक भी पहुंचे। इसके अलावा गजेंद्र सिंह शेखावत ने भाग लिया। गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स के कंसल्टेंट निश्चल बरोट की देखरेख में दीयों की गणना हुई है।

जानकारी के लिए बता दें कि अयोध्या में इस बार दिवाली पर जबरदस्त तैयारी की गई है। अयोध्या में चीनी सामानों से दूरी बनाई गई है। इसका मतलब है कि चीनी सामानों की जगह स्वदेशी सामानों को बढ़ावा दिया जा रहा है। अयोध्या में हर साल सरयू घाट पर लाखों दिये जाते हैं। अबकी बार भी विशाल दीपोत्सव मनाया जा रहा है। रामलला तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने फैसला किया है कि स्थानीय शिल्प को बढ़ावा दिया जाएगा। इसलिए चीनी सामानों की वस्तुओं से दूरी बनाई गई है। सामान पर प्रतिबंध है। वोकल फॉर लोकल पहल को बढ़ावा देने के लिए किया गया है, वहीं दीपोत्सव का कार्यक्रम हुआ। सीएम योगी ने दिया जलाकर शुभारम्भ किया।

‘अपने धाम में विराजमान होकर दुनिया के…’

दीपोत्सव से पहले सीएम योगी ने कहा कि यह वर्ष अयोध्या के लिए अद्भुत, अनुपम, अलौकिक है जब इस वर्ष 500 वर्षों का इंतजार समाप्त करके एक बार फिर राम लला अपने धाम में विराजमान होकर दुनिया के सभी पीड़ितों को ये संदेश दे गए कि कभी भी अपने पथ से विचलित नहीं होना चाहिए। आज हमारे पास यह अवसर है उन सभी आत्माओं को स्मरण करने का जिनका पूरा जीवन राम जन्मभूमि आंदोलन के लिए समर्पित था।

देश के किसी नागरिक पर कोई संकट आता है तो हम उनके साथ खड़े हैं : पप्पू यादव

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप