Other Statesबड़ी ख़बरराष्ट्रीयवायरल

Assam News: असम में उग्रवाद का होगा अंत!, केंद्र सरकार और ULFA के बीच हुआ शांति समझौता

Assam News: आज का दिन बहुत महत्वपूर्ण हैं। क्योंकि आज केंद्र सरकार ने उग्रवादों पर नकेल कसने की पूरी तैयारी कर ली है। बता दें आज केंद्र सरकार और उल्फा के बीच ऐतिहासिक शांति समझौता हुआ है। जिससे असम में उग्रवाद संगठन पर लगाम लग जाएगा। वहीं यह समझौता केंद्र गृह मंत्री और असम के मुख्यमंत्री के मौजूदगी में हुई है।

40 साल में पहली बार उग्रवादी उल्फा के साथ हुआ शांति समझौता

आपकी जानकारी के लिए बता दें, कि तकरीबन 40 साल में पहली बार सशस्त्र उग्रवादी संगठन उल्फा से भारत और असम सरकार के बीच शांति समाधान समझौता मसौदे पर हस्ताक्षर हुए हैं। भारत सरकार के पूर्वोत्तर में शांति प्रयास की दिशा में यह एक बहुत बड़ा कदम है। गौरतलब है कि, यूनाइटेड लिबरेशन फ्रंट ऑफ असम (उल्फा) के वार्ता समर्थक गुट ने त्रिपक्षीय समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए।

असम में उग्रवाद का हैं यह संपूर्ण समाधान

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और असम के मुख्यमंत्री हेमंत बिस्वा सरमा की उपस्थिति में असम सरकार और केंद्र सरकार के साथ समझौता पत्र पर हस्ताक्षर किया। वहीं अमित शाह ने कहा कि असम में उग्रवाद का यह संपूर्ण समाधान है। गृह सचिव अजय कुमार भल्ला ने कहा कि आज एक ऐतिहासिक दिन है। हमारा मानना है कि पूर्वोत्तर के अन्य सभी संगठनों के साथ इस तरह के शांति समझौते पर हस्ताक्षर किए जाएंगे।

ये भी पढ़ें : https://hindikhabar.com/business/upi-apps-alert-and-npci-will-block-inactive-upi-id-news-in-hindi/

FOLLOW US ON : https://twitter.com/HindiKhabar

Related Articles

Back to top button