Ashok Tanwar Join BJP: हरियाणा चुनाव से पूर्व AAP को लगा बड़ा झटका, अशोक तंवर भाजपा में शामिल

Ashok Tanwar Join BJP:
हरियाणा चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष अशोक तंवर(Ashok Tanwar Join BJP) ने भाजपा का हाथ थाम लिया है। शनिवार को सीएम मनोहर लाल खट्टर और अनिल बलूनी की अगुवाई में तंवर भाजपा में शामिल हुए। बता दें कि उन्होनें दिल्ली स्तिथ भाजपा मुख्याल्य में पार्टी सदस्यता ग्रहण की है।
हलाहीं में दिया था इस्तीफा
आप पार्टी के पूर्व अध्यक्ष के इस्तीफे की बात की जाए तो बता दें कि 18 जनवरी को उनके पार्टी से इस्तीफा देने की जानकारी सामने आई थी। पूर्व में वह हिसार से लोकसभा सांसद के साथ-साथ हरियाणा कांग्रेस के अध्यक्ष का पद संभाल चुके हैं। वहीं अब भाजपा में शामिल होने पर पीएम मोदी पर बड़ा बयान दिया है।
देश में आया बदलाव
भाजपा में ज्वाइन होने के बाद अशोक तंवर ने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में पिछले 10 वर्षों में देश में काफी बदलाव आया है। उन्होनें कहा कि पीएम मोदी द्वारा देश को नंबर वन बनाने जा रहे कार्यों से प्रभावित हूं। मैं जितना हो सकेगा राष्ट्र निर्माण दिशा में काम करुंगा। हम 2024 में लोकसभा चुनाव जीतने के लिए CM मनोहर लाल खट्टर, नायब सैनी के साथ एक टीम के रुप में काम करेंगे।
हरियाणा के CM ने दी प्रतिक्रिया
वहीं इसपर हरियाणा सीएम ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि ‘हरियाणा बीजेपी के लिए राज्य में अपने विस्तार का बड़ा दिन है। आप और कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष अशोक तंवर अपने समर्थकों के साथ भाजपा में शामिल हो गए हैं। उन्होनें कहा कि वह रिश्ते में मेरा भांजा है। सीएम खट्टर ने बताया कि मैं और उनकी मां एक ही गांव के है। सीएम ने कहा जब पूर्व में वह कांग्रेस में थे तब कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा उनपर हमला किया गया था। जिसका मुझे काफी दुख हुआ था।
यह भी पढ़े: AAP ने किया One Nation One Election का विरोध, समिति को लिखा पत्र
Follow Us On:https://twitter.com/HindiKhabar