Advertisement

AAP ने किया One Nation One Election का विरोध, समिति को लिखा पत्र

aap against one nation one election news in hindi
Share
Advertisement

आम आदमी पार्टी ने आज One Nation One Election पर अपना रूख साफ किया है। आम आदमी पार्टी ने उच्च सतरीय समिति को पत्र लिखते हुए One Nation One Election का कड़ा विरोध किया है। शुक्रवार को कांग्रेस ने भी हाई लेवल कमेटी को पत्र लिखकर ‘वन नेशन वन इलेक्शन’ से ऐतराज जताया था। इसी क्रम में आज आम आदमी पार्टी ने भी इसका कड़े शब्दों में विरोध किया है।

Advertisement

One Nation One Election: पंकज गुप्ता ने लिखा सचिव को पत्र

आम आदमी पार्टी ने “एक राष्ट्र, एक चुनाव” पर अपने विचार उच्च स्तरीय समिति को विचार के लिए भेजे हैं। आप के राष्ट्रीय सचिव पंकज गुप्ता ने आज उच्च स्तरीय समिति, एक राष्ट्र, एक चुनाव के सचिव को पत्र लिखा। नितेन चंद्रा को लिखे पत्र में आम आदमी पार्टी ने लिखा कि आम आदमी पार्टी ‘एक देश एक चुनाव’ के विचार का पुरजोर विरोध करती है।

देश की संघीय राजनीति को पंहुचेगा नुकसान

आप ने पत्र में विरोध के कारणों को भी बताया है। आम आदमी पार्टी ने लिखा कि ‘एक राष्ट्र एक चुनाव’ संसदीय लोकतंत्र के विचार, संविधान की मूल संरचना को नुकसान पंहुचाएगा। इससे देश की संघीय राजनीति को भी नुकसान पहुंच सकता है।’ आम आदमी पार्ट के अनुसार ‘एक राष्ट्र एक चुनाव’ त्रिशंकु विधायिका से निपटने में असमर्थ है, और इससे विधायकों/सांसदों की खरीद-फरोख्त की बुराई को भी काफी प्रोत्साहन मिलेगा। पत्र में आगे लिखा गया कि, ‘एक साथ चुनाव कराने से जो लागत बचाने की कोशिश की जा रही है वह भारत सरकार के वार्षिक बजट का मात्र 0.1% है।’

कांग्रेस ने भी किया था विरोध

बता दें कि शुक्रवार को कांग्रेस ने भी रामनाथ कोविंद की वन नेशन वन इलेक्शन कमेटी का विरोध किया था। कांग्रेस ने इसे लोकतंत्र के खिलाफ बताया था।

ये भी पढ़ें- Lok Sabha Election 2024: दिल्ली CM अरविंद केजरीवाल के आवास पर बड़ी बैठक, मान सहित बड़े नेता मौजूद

Follow Us On- https://twitter.com/HindiKhabar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *