Other Statesबड़ी ख़बरराजनीति

Ashok Chavan: कांग्रेस का ‘हाथ’ छोड़ BJP का दामन थामेंगे अशोक, राजनीतिक करियर की करेंगे नई शुरूआत

Ashok Chavan: सोमवार (12 फरवरी) को कांग्रेस से इस्तीफा देने के बाद महाराष्ट्र के पूर्व CM अशोक चव्हाण आज भाजपा (BJP) में शामिल होने की तैयारी कर रहे हैं। भाजपा में शामिल होने से पहले अशोक चव्हाण मीडिया से रूबरू हुए और इस बात की पुष्टि की। बता दें कि अशोक चव्हाण के पार्टी छोड़ने के बाद कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। महाराष्ट्र की राजनीति में बड़े उलटफेर से लोकसभा में भी भाजपा को चुनावी फायदा होता नजर आ रहा है।

Ashok Chavan: ‘राजनीतिक करियर की नई शुरूआत’  

कांग्रेस से इस्तीफा देने के बाद अशोक चव्हाण ने मीडिया से बात की। उन्होंने कहा कि, “आज मैं अपने राजनीतिक करियर की नई शुरूआत करने जा रहा हूं। आज मेरा भाजपा में प्रवेश है।“

उन्होंने कहा कि वे राज्य के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फंडणवीस, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष की मौजूदगी में वे बीजेपी में शामिल होंगे।

कांग्रेस नेताओं की अहम बैठक

अशोक चव्हाण के कांग्रेस छोड़ने के बाद महाराष्ट्र में सियासी हलचल काफी बढ़ गई है। राजनीतिक हालातों को देखते हुए पार्टी के महाराष्ट्र प्रभारी रमेश चेन्निथला ने मुंबई में कांग्रेस नेताओं की अहम बैठक बुलाई है। देवेंद्र फडणवीस ने अशोक चव्हाण के इस्तीफे के बाद दावा किया था कि कई और कांग्रेस विधायक पार्टी छोड़ सकते हैं।

वहीं भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने भी दावा किया था कि कांग्रेस के कई नेता भाजपा के संपर्क में हैं। इससे कांग्रेस नेतृत्व में घबराहट की स्थिति है। यही वजह है कि महाराष्ट्र में पार्टी नेतृत्व ने आज बैठक बुलाई है।

ये भी पढ़ें-Ashok Chavan: कांग्रेस को बाय कहकर, BJP ज्वाइन कर सकते हैं चव्हाण

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरो को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button