Uttar Pradesh

Amethi News : योगी सरकार में स्वास्थ्य राज्य मंत्री का विवादित बयान, हिन्दुस्तान में रहना है तो..

Amethi News: मयंकेश्वर शरण सिंह योगी आदित्यनाथ सरकार में स्वास्थ्य राज्य मंत्री हैं, हाल ही में वे अमेठी के तिलोई में सार्वजनिक राम कथा के कार्यक्रम में शामिल हुए थे, जहां उन्होंने मंच से विवादित बयान दिया।

यूपी में नारों को लेकर सियासत थमने का नाम नही ले रही हैं। इसी बीच योगी आदित्यनाथ सरकार में मंत्री मयंकेश्वर शरण सिंह एक ऐसा बयान दिया है जिसे लेकर विवाद हो गया है। सीएम योगी आदित्यनाथ के ‘बंटेंगे तो कटेंगे’ वाले बयान पर चर्चाओं के बीच मंत्री महोदय ने एक कार्यक्रम में नया नारा दिया और मंच से आह्वान किया कि “हिंदुस्तान में रहना है तो राधे राधे कहना है।

मंच से ये नारा लगाया

मयंकेश्वर शरण सिंह योगी आदित्यनाथ सरकार में स्वास्थ्य राज्य मंत्री हैं। हाल ही में वो अमेठी के तिलोई में सार्वजनिक राम कथा के कार्यक्रम में शामिल हुए थे, जिसमें उन्होंने मंच से ये नारा लगाया। इस दौरान रामकथा में बड़ी संख्या में लोग पहुंचे थे, जिसके बाद मयंकेश्वर शरण ने मंच से नारा लगाया और कहा कि “हिंदुस्तान में रहना है तो राधे राधे कहना है।

स्वास्थ्य राज्य मंत्री मयंकेश्वर शरण का ये बयान अब सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है जिसे लेकर विवाद भी शुरू हो गए हैं। मंत्री जी जब ये नारा लगा रहे थे तो उस समय उनके बेटे भी स्टेज पर मौजूद थे। मयंकेश्वर अक्सर अपने इस तरह के बयानों को लेकर सुर्खियों में रहते हैं।

तीन-चार बार इस नारे को दोहराया

राज्यमंत्री ने यहां नौ दिन की रामकथा पाठ का आयोजन किया था। ये रामकथा तीस नवंबर को समाप्त हुई। बताया जा रहा है कि ये वीडियो उसी वक्त का हैं। मंत्री जी ने पहले ख़ुद राधे-राधे कहा इसके बाद उन्होंने पूरे जोश के साथ नारा लगाया कि हिन्दुस्तान में रहना है तो.. जिसके बाद सामने वाले लोगों ने नारा लगाया कि राधे-राधे कहना है। इसके बाद उन्होंने तीन-चार बार इस नारे को दोहराया और अंत में जय श्री राम कहकर अपनी बात समाप्त की है।

यह भी पढ़ें : Punjab : पंजाब सरकार एड्स प्रभावित व्यक्तियों की सुरक्षा के लिए वचनबद्ध : डॉ बलबीर सिंह

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button