104 भारतीयों को लेकर अमृतसर स्थित अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहुंचेगा अमेरिकी वायुसेना का विमान

America
America : ट्रंप की सरकार बनने के बाद वहां रहने वाले अवैध प्रवासियों को उनके देश वापस भेजा रहा है। इसी क्रम में 104 लोगों को लेकर विमान भारत पहुंचेगा।
अमेरिका से निकाले गए 104 भारतीयों में से उत्तर प्रदेश के भी लोग हैं। 104 भारतीय नागरिकों को अमेरिकी सेना का विमान पंजाब स्थित अमृतसर में श्री गुरु रामदास जी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा लेकर पहुंचेगा। 104 लोगों में तीन लोग उत्तर प्रदेश के हैं इसमें से दो लोग एक ही जिले के हैं। अमेरिका से वापस लौटे यूपी के तीन लोगों में एक पीलीभीत और दो मुजफ्फरनगर जिले के हैं। इनकी पहचान गुरप्रीत सिंह मनप्रीत सिंह और रक्षित बालियान के तौर पर हुई है।
अमेरिका से बाहर निकाल रहा हैं
अमेरिका का एक सैन्य विमान भारतीय प्रवासियों के एक समूह को लेकर आएगा। डोनाल्ड ट्रंप के दूसरे कार्यकाल के लिए अमेरिका का राष्ट्रपति बनने के करीब दो सप्ताह बाद अवैध भारतीय प्रवासियों को निर्वासित करने की यह पहली कार्रवाई है। ये अवैध प्रवासियों के एक समूह को भारत लाने वाली उड़ान के बारे में पूछे जाने पर नयी दिल्ली में अमेरिकी दूतावास के प्रवक्ता ने विस्तृत जानकारी नहीं दी लेकिन कहा कि अमेरिका अपने आव्रजन कानून को सख्ती से लागू कर रहा और अवैध प्रवासियों को अमेरिका से बाहर निकाल रहा है।
अमेरिकी वायुसेना का C-17
मिली जानकारी के मुताबिक अमेरिकी वायुसेना का C-17 ग्लोबमास्टर विमान भारतीय नागरिकों को लेकर आ रहा है। अमेरिकी दूतावास के प्रवक्ता ने उड़ान की जानकारी साझा करने से इनकार करते हुए कहा अमेरिका अपनी सीमा की सुरक्षा को लेकर सख्त है। आव्रजन कानूनों को सख्त कर रहा है और अवैध प्रवासिय लोगों को निकाल रहा है।
भारतीय प्रवासियों की पहचान की
अमेरिकी अधिकारियों ने करीब 18,000 अवैध भारतीय प्रवासियों की पहचान की है। डोनाल्ड ट्रंप को सत्ता में आने के कुछ दिनों बाद भारत ने अवैध आव्रजन से संबंधित मुद्दों के समाधान के लिए अमेरिका के साथ काम करने की इच्छा व्यक्त की। पिछले महीने विदेश मंत्रालय ने कहा था कि वह अवैध आव्रजन का विरोध करता है और अमेरिका में अवैध रूप से रह रहे भारतीयों को वापस लेने के लिए तैयार है, बशर्ते उनकी नागरिकता सत्यापित हो।
यह भी पढ़ें : अंजलि दमानिया ने धनंजय मुंडे पर कृषि विभाग में 88 करोड़ रुपये के धांधली के लगाए आरोप
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप