Uttar Pradesh

हैरतअंगेज मामला! सांप ने युवक को डंसा, सांप की मौत, युवक स्वस्थ

सांप के काटने से इंसान की मृत्यु की खबर आपने अक्सर सुनी होगी। लेकिन कैसा हो अगर सांप के काटने से इंसान की मृत्यु ना हो बल्कि सांप ही मर जाए। जी हां ऐसा ही हैरान कर देने वाला मामला उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जनपद से सामने आया है। साँप को पकड़ने गए युवक को साँप ने काटा लिया। लेकिन यहां साँप की मौके पर मौत हो गई। जबकि युवक एकदम स्वस्थ है।

दरअसल, यह पूरी घटना जनपद अलीगढ़ के थाना मडराक क्षेत्र के ग्राम नगला मंदिर की है, जहां सांप को पकड़ने गए एक युवक को सांप ने काट लिया, जिसके बाद साँप की मौके पर ही मौत हो गई और युवक बिल्कुल स्वास्थ्य नजर आया। वहीं पूरे मामले में जानकारी देते हुए घायल युवक बॉबी ने बताया कि गांव के एक घर में सांप निकल आया था। जिसके बाद गांव में शोर शराबा होने लगा।

घर में सांप होने की सूचना उसको मिल गई, जिसके बाद सांप को पकड़ने के लिए घर में पहुंचा और जैसे ही उसने सांप को पकड़ा तभी सांप ने उसको काट लिया। काटने के बाद सांप की मौके पर ही मौत हो गई जबकि वह सही सलामत है। वहीं परिजनों के द्वारा उसको उपचार के लिए बुधवार की दोपहर जिला अस्पताल मलखान सिंह लाया गया, जहां डॉक्टरों द्वारा उसका निरीक्षण किया गया और वह बिल्कुल स्वस्थ हालत में पाया गया। वहीं घायल युवक का कहना है कि यह एक करिश्मा है, जो आज वह जिंदा है।

(अलीगढ़ से संदीप शर्मा की रिपोर्ट)

ये भी पढ़ें: Gonda में गोलीकांड, बदमाशों ने दिन दहाड़े चलाई गोली, 1 घायल

Related Articles

Back to top button