Uttar Pradeshबड़ी ख़बरराष्ट्रीय

Allahabad: इलाहाबाद यूनिवर्सिटी के हॉस्टल में हुआ बम धमाका, इलाके में मची हड़कंप

Allahabad: इलाहाबाद एक बड़ी ख़बर आ रही है। जहां पर यूनिवर्सिटी के हॉस्टल में बम धमाका होने से हड़कंप मच गया है। ये एक देसी बम था, जिसके फटने से 2 छात्र घायल भी हुए हैं। घायल छात्र को हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया है। हालांकि मौके पर पहुंची पुलिस जांच पड़ताल में जुटी है।

 हाल फिलहाल में यूनिवर्सिटी में झगड़े की भी खबर आई थी

गौरतलब है कि करीब  6 दिसंबर को ये खबर आई थी कि इलाहाबाद यूनिवर्सिटी के कुछ छात्रों के बीच सोमवार देर रात टकराव हो गया। बता दें कि ये झगड़ा इतना बड़ा गया था कि दोनों तरफ से पथराव और बमबाजी भी हुई थी। वहीं सड़क पर खुली लड़ाई होने से आस-पास के इलाके में हड़कंप मच गया था। इस दौरान 60 अज्ञात छात्रों के खिलाफ मुकदमा भी दर्ज किया गया था।

दोषी छात्रों को निष्कासित किया जाऐगा

वहीं हॉस्टल प्रशासन का कहना था कि वह आरोपियों को चिन्हित करके उनके खिलाफ एक्शन लेगा। और दोषी पाए जाने वाले छात्रों को निष्कासित करने की भी बात कही गई थी। लेकिन आज एक बार फिर से बम ब्लास्ट होने पर हॉस्टल प्रशासन सवालों के घेरे में है। हालांकि अभी ये साफ नहीं हुआ है कि बम क्यों बनाया जा रहा था और इसका पिछली घटना से क्या लेना-देना है।  इस पर अभी साफ तौर पर कुछ भी नहीं कहा जा सकता है।

 बहुत समय से चल रहा था विवाद

 सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, बीते समय में जो झगड़े हुए, वह वर्चस्व को लेकर थे। और कहा गया था कि छात्रावास एसएसएल और जीएन झा के अंतेवासियों के बीच बीते कुछ समय से ही विवाद चल रहा है।

ये भी पढ़ें : https://hindikhabar.com/tech/instagram-updates-have-you-seen-the-new-feature-of-instagram-this-option-will-be-available-here/

FOLLOW US ON: https://twitter.com/HindiKhabar

Related Articles

Back to top button