Aligarh News: दुनियाभर में बढ़ी पीतल के राम मंदिर मॉडल की मांग

ram mandir news in hindi
Aligarh News: 22 जनवरी को अयोध्या धाम में होने जा रही प्राण प्रतिष्ठा के चलते देश और दुनिया में जहां राम मय माहौल देखने को मिल रहा है वहीं इस माहौल से कारोबार में भी उछाल आ रहा है। दरअसल अलीगढ़ (Aligarh) में पीतल मूर्ति का कारोबार करने वाले कारोबारी हनुमंत गांधी बिल्कुल राम मंदिर (Ram Mandir) की तरह आकर्षक डिजाइन के मॉडल तैयार कर रहे हैं। जिनके इन दिनों खूब आर्डर मिल रहे हैं। जिसकी वजह से कारोबारी के साथ-साथ कारीगर भी खूब उत्साहित नजर आ रहे हैं।

ढाई किलो पीतल से बना है राम मंदिर का प्रारूप
पीतल के राम मंदिर बनवा रहे कारोबारी हनुमंत गांधी ने बताया कि अयोध्या में जब राम मंदिर की परिकल्पना चालू हुई तो अलीगढ़(Aligarh) इंडस्ट्री में भी लोगों ने राम मंदिर का हूबहू प्रारूप बनाया। जिसे बनाने के बाद हमें देश के अलग-अलग प्रांतों से, विदेशों से राम मंदिर के प्रारूपों का आर्डर मिलने लगा। इससे हमारी इंडस्ट्री उत्साहित है। यह आर्डर और भी आएंगे इससे हमारे यहां का बिजनेस बढ़ेगा, हमारी इंडस्ट्री बढ़ेगी। राम मंदिर के साथ-साथ राम जी के भी ऑर्डर आने लगें हैं। पहले राम दरबार का आर्डर आता था अब लोगराम की मूर्ती भी खरीदने लगे हैं। यह पीतल से बना हुआ है। राम मंदिर का प्रारूप ढाई किलो पीतल का बना हुआ है।
ये भी पढ़ें: Ayodhya Ram Mandir प्राण प्रतिष्ठा में शामिल होने 450 किलोमीटर की पैदल यात्रा करेंगे 2 रामभक्त

सालों तक चलेगा पीतल का ये राम मंदिर मॉडल
हनुमंत ने आगे बताया कि इसकी ढाई हजार रुपए कीमत है। इससे कारीगरों को काफी अच्छा काम मिलेगा और अभी भी मिल रहा है। काफी अच्छे ऑर्डर हैं। इसकी वजह लोगों की राम मंदिर के प्रति रुझान है, राम मंदिर का प्रारूप लोग अपने घरों में रखना चाहते हैं और पीतल का है तो उनके लिए भरोसेमंद भी है। पीतल का होने की वजह से यह सालों तक चलेगा।
राम मंदिर ने बढ़ा दी रोजगार की आशा
कारोबारी हनुमंत ने आगे बताया, राम मंदिर के मॉडल हमारे वहां विशुद्ध पीतल के धातु से बनाए जाते हैं। इस मॉडल के हमें कई ऑडर्स भी मिल रहे हैं। उन्होंने आगे कहा कि राम मंदिर ने रोजगार की एक आशा ही नहीं बल्कि सारा समुंदर दे दिया है। राम मंदिर के मॉडल के बारे में बात करते हुए हनुमंत ने बताया कि इसके अंदर काम रिताई,ढलाई,पॉलिस और रंगाई का रहता है। जिसके बाद यह भव्य मॉडल बनकर तैयार होता है।

कारीगरों का हो रहा अच्छा मुनाफा
वही राम मंदिर के मॉडल बनाने वाले कारीगर विनोद कुमार ने बताया कि हम राम मंदिर तैयार कर रहे हैं। काम बढ़िया चल रहा है हम पॉलिश का काम करते हैं। हम एक दिन में 100 पीस बना लेते हैं। इस समय अच्छी बढ़िया आमदनी हो रही है। 1 दिन में हमारा 700 से 800 रुपए का काम हो जाता है। हमारा काम बहुत अच्छा चल रहा है। जब से मंदिर बना है तभी से रोजगार के नजरिये से सभी कारीगरों को बहुत अच्छा काम मिल रहा है।
(अलीगढ़ से अर्जुन देव वार्ष्णेय की रिपोर्ट)
Follow us on: https://www.facebook.com/HKUPUK