मैनपुरी के करहल सीट से चुनाव लडेंगे अखिलेश यादव

सपा प्रमुख अखिलेश यादव पहली बार मैनपुरी के करहल सीट से विधानसभा चुनाव लड़ने जा रहे हैं। हालांकि इससे पहले ख़बर थी कि अखिलेश यादव ने आज़मगढ़ से चुनाव लड़ सकते हैं, लेकिन अब समाजवादी पार्टी ने एलान किया है वे करहल विधानसभा से चुनाव लड़ेंगे।
बता दें सपा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव ने भी करहल विधानसभा से पहला चुनाव लड़ा था और चुनाव जीतकर विधानसभा पहुंचे थे।
सपा से विधान परिषद सदस्य अरविंद प्रताप सिंह यादव ने अखिलेश यादव को करहल विधानसभा से चुनाव लड़ने का आमंत्रण दिया था, उन्होंने कहा था कि अगर अखिलेश यादव करहल विधानसभा से चुनाव लड़ते हैं तो जनता उन्हें रिकार्ड वोट से विजयी बनाकर विधानसभा भेजेगी। इसके साथ ही मैनपुरी से सपा के जिलाध्यक्ष ने अखिलेश यादव को ज़िले के किसी भी सीट से चुनाव लड़ने का निमंत्रण दिया था।