Uttar Pradeshबड़ी ख़बर

‘हम अमेरिका को इतना बड़ा बाजार दे रहे हैं, फिर भी ऐसा व्यवहार?’, अखिलेश यादव का केंद्र सरकार पर हमला

Akhilesh Yadav target : अमेरिका ने 104 निर्वासित भारतीय नागरिकों को भारत डिपोर्ट किया। उन 104 भारतीयों को सैन्य विमान में भेजा गया। इसी कड़ी में अखिलेश यादव ने कहा कि हमारी अर्थव्यवस्था तीसरे नंबर पर पहुंचने वाली है, लेकिन भारतीय नागरिकों को कैसे लाया गया? हम अमेरिका को इतना बड़ा बाजार दे रहे हैं।

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा कहती थी कि हम दुनिया में एक स्तर पर पहुंच गए हैं। हम अब विश्वगुरु बन रहे हैं। हमारी अर्थव्यवस्था तीसरे नंबर पर पहुंचने वाली है, लेकिन भारतीय नागरिकों को कैसे लाया गया? दूसरे देश के राष्ट्रपति ने कहा कि वे सैन्य विमान से भेजे गए लोगों को स्वीकार नहीं करेंगे। अमेरिका को यह स्वीकार करना होगा, क्या भारत इतना कमजोर है? 

उन्होंने कहा कि हम अमेरिका को इतना बड़ा बाजार दे रहे हैं, फिर भी ऐसा व्यवहार? यहीं पर पंजाब के लोगों ने 50 लाख रुपये खर्च किए। गुजरात के लोगों ने वहां जाने के लिए एक करोड़ रुपये खर्च किए। सरकार को उनका पैसा वापस करना चाहिए। अगर सरकार ऐसा नहीं करती है, तो आपकी अर्थव्यवस्था जहां पहुंच रही है, उसका कोई मतलब नहीं है।

यह भी पढ़ें : सांसदों के टूट को लेकर संजय राउत का एकनाथ शिंदे पर निशाना, कहा- ऑपरेशन टाइगर नहीं…

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button