Uttar Pradeshबड़ी ख़बर

Akhilesh Yadav : बाढ़ को लेकर अखिलेश यादव ने योगी सरकार को घेरा, कहा – ‘बुलडोजर बंद, नाव चालू’

Akhilesh Yadav : सरयू नदी का जलस्तर बढ़ गया। जिस वजह से गोरखपुर में लोगों को बाढ़ का सामना करना पड़ रहा है। इसी को लेकर अखिलेश यादव ने एक्स पर पोस्ट किया है। उन्होंने योगी सरकार पर तंज किया है। अखिलेश यादव ने बुधवार को कहा कि भाजपा सरकार ने बुलडोजर का सकारात्मक सदुपयोग किया होता तो बाढ़ से बचाव हो सकता था।

अखिलेश यादव ने कहा कि बुलडोजर बंद, नाव चालू अगर उप्र की भाजपा सरकार ने बुलडोजर का सकारात्मक सदुपयोग किया होता तो बाढ़ से बचाव हो सकता था। नहीं चाहिए भाजपा, नहीं चाहिए बाढ़!’ जानकारी के लिए बता दें कि उत्तर भारत में लगातार बारिश हो रही है। जिस वजह से कुछ जिलों में बाढ़ आई है या बाढ़ जैसे हालात बन रहे हैं। बाढ़ की वजह से हजारों लोगों को घर छोड़ना पड़ गया है। खेतों में पानी आ रहा है। इस बाढ़ से किसानों को काफी नुकसान हो रहा है। उन्हें परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

बुलडोजर का जिक्र क्यों ?

सुप्रीम कोर्ट ने बुलडोजर को लेकर सुनवाई की। इस सुनवाई में सुप्रीम कोर्ट ने बुलडोजर पर रोक लगा दी। इसके बाद अखिलेश यादव ने कहा था कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश ने बुलडोजर को ही नहीं बल्कि बुलडोजर का दुरुपयोग करनेवालों की विध्वंसक राजनीति को भी किनारे लगा दिया है। सुप्रीम कोर्ट ने आदेश दिया था कि अगली सुनवाई तक किसी भी राज्य में कोई बुलडोजर एक्शन नहीं होगा। बता दें कि बुलडोजर एक्शन के खिलाफ कई याचिकाएं डाली गईं थीं। इन याचिकाओं पर सुनवाई हुई।

ये भी पढ़ें : लेबनान में सीरियल पेजर ब्लास्ट में आठ लोगों की मौत, 2800 घायल

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button