Delhi AI Summit : दिल्ली में 16 से 20 फरवरी 2026 तक AI Impact Summit का आयोजन भारत मंडपम, प्रगति मैदान में होगा। इस समिट का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे। इसमें देश और विदेश के बड़े नेता और टेक कंपनियों के प्रतिनिधि शामिल होंगे।
इवेंट में बड़े टेक लीडर्स लेंगे हिस्सा
राजधानी के कई इलाकों में ट्रैफिक मैनेजमेंट बदला गया है। लुटियंस दिल्ली, प्रगति मैदान और आसपास के वीवीआईपी इलाके सुरक्षित रखे गए हैं। वीवीआईपी मूवमेंट के दौरान कुछ सड़कों पर ट्रैफिक रोक भी लग सकता है। इस इवेंट में हिस्सा लेने वाले कुछ बड़े टेक लीडर्स में गूगल और अल्फाबेट को रिप्रेजेंट करने वाले सुंदर पिचाई, सैम ऑल्टमैन (OpenAI), डेमिस हसाबिस (Google DeepMind), ब्रैड स्मिथ (Microsoft), क्रिस्टियानो अमोन (Qualcomm), और बिल गेट्स (Gates Foundation) शामिल हैं।
ट्रैफिक पुलिस ने किए इंतजाम
AI समिट वेन्यू के आसपास 34 स्कूल हैं। इन रास्तों पर ट्रैफिक ज्यादा प्रभावित हो सकता है। कुछ स्कूलों में बोर्ड परीक्षाएं चल रही हैं। ट्रैफिक पुलिस और शिक्षा विभाग ने इंतजाम किए हैं। छात्रों और अभिभावकों को सलाह दी गई है कि समय से पहले घर से निकलें। कुछ मुख्य सड़कों पर ट्रैफिक धीमा या डायवर्जन हो सकता है।
दिल्ली मेट्रो या पब्लिक ट्रांसपोर्ट की सलाह
AI समिट के दौरान मथुरा रोड, जनपथ, अकबर रोड, शांति पथ, तिलक मार्ग, भगवान दास रोड, इंडिया गेट और आसपास के इलाके ट्रैफिक से प्रभावित हो सकते हैं। आईजीआई एयरपोर्ट के लिए NH-48 और द्वारका रास्ता बेहतर है। नई दिल्ली, पुरानी दिल्ली और हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन के लिए रिंग रोड और आश्रम रास्ता इस्तेमाल करें। प्रशासन ने लोगों को सलाह दी है कि निजी गाड़ी कम करें और दिल्ली मेट्रो या पब्लिक ट्रांसपोर्ट इस्तेमाल करें। प्रगति मैदान मेट्रो स्टेशन समिट के सबसे करीब है। ट्रैफिक अपडेट देखें और समय से निकलें।
ये भी पढ़ें- IND vs PAK : क्रिकेट का अजीब नजारा, पाक टीम घुटनों पर, भाग खड़े हुए मोहसिन नकवी
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप








