Afghanistan Floods : अफगानिस्तान के कई इलाकों में अचानक बाढ़ से भारी तबाही मचाई है। इस प्राकृतिक आपदा में 17 लोगों ने जान गवाई है। वहीं 11 से अधिक लोग घायल हैं। इसकी पुष्टि अफगानिस्तान के राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (NDMA) ने दी है।
बाढ़ की चपेट में आए दो मासूम बच्चे
सबसे ज्यादा नुकसान हेरात प्रांत में हुआ है। हेरात के काबकान में मकान की छत गिरने से परिवार के पांच सदस्यों की मौत की जानकारी है। हेरात के गवर्नर के प्रवक्ता मोहम्मद यूसुफ सईदी के मुताबिक, मरने वालों में दो मासूम बच्चे भी शामिल हैं। अचानक आई बाढ़ ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है।
जनजीवन बुरी तरह प्रभावित
मोहम्मद यूसुफ हम्माद ने जानकारी साझा करते हुए बताया कि खराब मौसम के चलते देश के मध्य, उत्तरी, दक्षिणी और पश्चिमी क्षेत्रों में जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुए हैं। कई इलाकों में अचानक पानी भरने से लोग बेघर हो गए हैं और रोजमर्रा की जिंदगी ठप हो गई है।
बड़ी संख्या में मवेशियों की मौत
बाढ़ से भारी नुकसान हुआ है। कई घर, सड़कें और अन्य जरूरी सुविधाएं क्षतिग्रस्त हो गई हैं। इसके अलावा बड़ी संख्या में मवेशियों की मौत भी हुई है और करीब 1,800 परिवार इस आपदा से प्रभावित हैं। आर्थिक और सामाजिक संकट से जूझ रहे अफगानिस्तान के शहरी और ग्रामीण समुदायों की कठिनाई और बढ़ गई हैं।
ये भी पढ़ें- AI Tools के गलत इस्तेमाल को रोकने की अपील, प्रियंका चतुर्वेदी ने दी चेतावनी
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप









