मनोरंजन

चंद्रयान 3 पर मजाकिया पोस्ट कर बुरे फंसे अभिनेता प्रकाश राज, पुलिस में शिकायत दर्ज

चंद्रयान 3 मिशन को लेकर सोशल मीडिया पर गलत पोस्ट कर अभिनेता प्रकाश राज फंसते दिख रहे हैं। बता दें कि इस वक्त जहां एक ओर पूरा देश चंद्रयान 3 की लैंडिंग का बेसब्री से इंतजार कर रहा है जो कि हर एक भारतीय के लिए गौरवान्वित करने वाला क्षण हैं लेकिन तभी प्रकाश राज ने मिशन मून का मजाक उड़ाकर खुद के लिए परेशानी खड़ी कर ली है। साउथ फिल्मों में काम करने वाले अभिनेता प्रकाश राज के खिलाफ पुलिस में केस दायर किया गया है।

प्रकाश राज ने किया मजाकिया पोस्ट

दरअसल, बीते दिन ही प्रकाश राज ने चंद्रयान -3 का मजाक उड़ाते हुए एक तस्वीर अपने ट्विटर पर शेयर की है, जिसको लेकर अब बवाल मच गया था। उन्होंने अपने ट्विटर पर पूर्व इसरो के प्रमुख के सिवान का कार्टून शेयर किया है, जिसमें वो शर्ट और लुंगी पहने चाय डालता नजर आ रहे हैं। इस कार्टून को शेयर करते हुए प्रकाश राज ने लिखा है, ‘ब्रेकिंग न्यूज! चंद्रमा से पहली तस्वीर #विक्रमलैंडर’

पुलिस में शिकायत दर्ज

अभिनेता द्वारा विवादित पोस्ट करने के बाद से इंटरनेट मीडिया यूजर्स ने उनकी जमकर ट्रोलिंग की। एक यूजर्स ने लिखा- प्रकाशजी, इसरो की उपलब्धियों से राजनीतिक नफरत को दूर रखें। वहीं, अभिनेता के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज की गई है। हिंदू संगठनों के नेताओं ने उनके खिलाफ बागलकोट जिले के बनहट्टी पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई और कार्रवाई की मांग की है।

ये भी पढ़ें: UP: चंद्रयान 3 की सफलता के लिए प्रयागराज में हवन-पूजन, लखनऊ में पढ़ी गई नमाज

Related Articles

Back to top button