Advertisement

UP: चंद्रयान 3 की सफलता के लिए प्रयागराज में हवन-पूजन, लखनऊ में पढ़ी गई नमाज

Share
Advertisement

Chandrayaan 3 Landing: भारत का मिशन मून चंद्रयान 3 कल यानी बुधवार (22 अगस्त) को चंद्रमा की सतह पर लैंड करेगा। चंद्रयान 3 चांद की सतह पर सफल उतरे इस पर पूरी दुनिया की निगाह है। चंद्रयान 3 की सफलता के लिए पूरा देश प्रार्थना कर रहा है। इसके लिए उत्तर प्रदेश में जगह-जगह पर हवन-पूजन और प्रार्थनाओं का दौर शुरु हो गया है। इसी कड़ी में संगम नगरी प्रयागराज में मठ बाघम्बरी गद्दी में संतो और बटुकों ने चंद्रयान 3 की सफलता के लिए हवन-पूजन और रुद्राभिषेक किया और भगवान से प्रार्थना की।

Advertisement

मठ के बटुकों ने हाथ जोड़कर चंद्रयान 3 की सफलता के लिए भगवान शिव से प्रार्थना की। मठ बाघम्बरी गद्दी में भोर ब्रम्ह मुहूर्त से रुद्राभिषेक और हवन किया जा रहा है। मंत्र बोले जा रहे हैं। सभी बटुक और संत हवन कर रहे हैं। महंत बलवीर गिरी के मुताबिक ये पूजा और हवन चंद्रयान 3 की सफलता के लिए किया जा रहा है। भगवान से प्रार्थना की जा रही है ताकि हमारा देश सफलता की ऊंचाइयों को छुए। उन्होंने कहा है कि चंद्रयान 3 चांद पर सफल हो जिससे हमारा देश और ऊंचाइयों को छुए और विश्वगुरु बन सके।

वाराणसी में भी किया गया हवन-पूजन

वाराणसी में भी कमच्छा स्थित मां कामख्या मंदिर में लोगों ने चंद्रयान की तस्वीर के साथ हवन-पूजन किया। हाथ में तिरंगा और चंद्रयान की तख्ती लेकर हवन कुंड में सामग्रियां छोड़ीं गईं। इस दौरान मंत्रों का उच्चारण करने और भारत माता की जयघोष के साथ शंखनाद किया गया। मंदिर में मौजूद लोगों ने कहा कि चंद्रयान की सफलता से पूरी दुनिया भारत की सफलता देखेगी। यह भारत के लिए गर्व की बात होगी।

लखनऊ में पढ़ी गई नमाज

इसी तरह लखनऊ की ऐशबाग ईदगाह स्थित जामा मस्जिद में जुहर की नमाज के बाद इस्लामिक सेंटर ऑफ इंडिया के अध्यक्ष एवं ईदगाह के इमाम मौलाना खालिद रशीद फरंगी महली ने चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग के लिए दुआ कराई। दुआ में काफी तादात में लोग शामिल हुए।

ये भी पढ़ें: ‘चंद्रयान 3 की लैंडिंग का देश को बेसब्री से इंतजार..’ CM केजरीवाल बोले – ‘भगवान से प्रार्थना करता हूं कि..’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *