Uttar Pradeshराजनीतिराज्य

सपा शासन में गुंडों ने किया तांडव, अब अखिलेश गुंडई रोकने की कसम खा रहे: मंत्री ओपी राजभर

UP Politics : उत्तर प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि सपा शासनकाल में गुंडों ने जमकर तांडव किया था। अब खुद अखिलेश यादव कसम खा रहे हैं कि उनके शासन में गुंडई नहीं होगी। राजभर ने सवाल उठाया कि होटल के हॉल में खाई गई इस कसम पर जनता कैसे भरोसा करेगी? उन्होंने कहा कि अखिलेश गंगा में खड़े होकर भी कसम खाएं कि सपा राज में अपराध नहीं होगा, तब भी लोग विश्वास नहीं करेंगे।

‘नारा देने से अपराध कम नहीं होते, साफ नीयत होनी चाहिए‘

ओम प्रकाश राजभर ने अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि केवल नारा देने या वादा करने से अपराध कम नहीं होते। इसके लिए साफ नीयत और दृढ़ इच्छाशक्ति चाहिए, जो अखिलेश यादव में नहीं है। उन्होंने कहा कि जनता को अखिलेश यादव का पुराना शासनकाल याद है, इसलिए केवल कसम खाने से जनता का विश्वास हासिल नहीं किया जा सकता।

ये भी पढ़ें – नियुक्ति पत्र बांटने की गति नहीं गिन पाएगा सैफई सिंडिकेट, उसे सिर्फ नोट गिनना आता है: CM योगी

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button