Punjab

‘गैंगस्टरां ते वार’ अभियान का 299वां दिन, पंजाब पुलिस ने 563 स्थानों पर की छापेमारी, 199 गिरफ्तार

Gangstran Te Vaar : पंजाब में गैंगस्टरों और नशा तस्करों के खिलाफ पुलिस का अभियान लगातार जारी है। ‘गैंगस्टरों ते वार’ अभियान के 299वें दिन 563 स्थानों पर छापेमारी कर 199 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया, जबकि 166 लोगों पर एहतियातन कार्रवाई हुई। वहीं, ‘युद्ध नशियां विरुद्ध’ अभियान के तहत 153 नशा तस्कर 1.9 किलोग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार किए गए।

Gangstran Te Vaar : ‘गैंगस्टरां ते वार’ अभियान के 299वें दिन पंजाब पुलिस ने आज पूरे राज्य में गैंगस्टरों के सहयोगियों के रूप में चिन्हित और मैप किए गए 563 ठिकानों पर छापेमारी की।

पंजाब को गैंगस्टर-मुक्त राज्य बनाने के लिए ‘गैंगस्टरां ते वार’ एक महत्वपूर्ण अभियान है, जिसकी शुरुआत पंजाब के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) गौरव यादव ने 20 जनवरी, 2026 को की थी। राज्य के सभी जिलों की पुलिस टीमें ‘एंटी-गैंगस्टर टास्क फोर्स’ पंजाब के सहयोग से पूरे राज्य में विशेष अभियान चला रही हैं।

कुल गिरफ्तारियों की संख्या हुई इतनी

अभियान के 299वें दिन पुलिस टीमों ने एक हथियार सहित 199 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया। इसके साथ ही अभियान की शुरुआत से लेकर अब तक कुल गिरफ्तारियों की संख्या बढ़कर 84,486 हो गई है।

इसके अलावा, 166 व्यक्तियों के खिलाफ एहतियातन कार्रवाई की गई है। पुलिस टीमों ने इस अभियान के दौरान 5 भगोड़े अपराधियों को भी गिरफ्तार किया है। आम लोग ‘एंटी-गैंगस्टर हेल्पलाइन’ नंबर 93946-93946 पर वांछित अपराधियों और गैंगस्टरों के बारे में गुप्त रूप से जानकारी दे सकते हैं। इसके साथ ही अपराधों या आपराधिक गतिविधियों के संबंध में भी सूचना साझा की जा सकती है।

हेरोइन, नशीली गोलियां समेत ड्रग मनी बरामद

इस दौरान, पुलिस टीमों ने नशों के खिलाफ अपना अभियान ‘युद्ध नशियां विरुद्ध’ 624वें दिन भी जारी रखा। आज 153 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया गया तथा उनके कब्जे से 1.9 किलोग्राम हेरोइन, 523 नशीली गोलियां और 3,410 रुपये की ड्रग मनी बरामद की गई।

कुल नशा तस्करों की संख्या हुई इतनी

इसके साथ ही, अभियान के केवल 624 दिनों में गिरफ्तार किए गए नशा तस्करों की कुल संख्या बढ़कर 93,074 हो गई है। नशा मुक्ति अभियान के तहत पंजाब पुलिस ने आज 33 व्यक्तियों को नशा छोड़ने तथा पुनर्वास के लिए उपचार करवाने हेतु प्रेरित किया है।

ये भी पढ़ें- अमृतसर बस हादसे पर सीएम मान की आर्थिक मदद, पीड़ित परिवारों को मिलेंगे 5-5 लाख रुपये, घायलों को भी मिलेगा मुआवजा

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button