Punjab News : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के निर्देशों के तहत नशों के खिलाफ शुरू किए गए निर्णायक अभियान ‘युद्ध नशों विरुद्ध’ के 20 महीने पूरे होने पर पंजाब पुलिस ने 1 मार्च, 2025 से अब तक 69,101 एफआईआर दर्ज कर 4464 किलो हेरोइन सहित 90,091 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है.
उल्लेखनीय है कि पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) पंजाब गौरव यादव के निर्देशों पर पंजाब पुलिस द्वारा इस नशा विरोधी अभियान की शुरुआत से ही राज्य के सभी 28 पुलिस जिलों में प्रतिदिन एक साथ तलाशी अभियान चलाए जा रहे हैं.
विशेष पुलिस महानिदेशक (स्पेशल डीजीपी), कानून एवं व्यवस्था, प्रवीण कुमार सिन्हा ने बताया कि 4464 किलो हेरोइन की बड़ी बरामदगी के अलावा पुलिस ने 10.7 क्विंटल अफीम, 515 क्विंटल चूरा-पोस्त, 136 किलो चरस, 1860 किलो गांजा, 84 किलो आईसीई, 67.24 लाख नशीली गोलियां/कैप्सूल और 23 करोड़ रुपये की ड्रग मनी भी जब्त की है.
11 हथियारों सहित 168 गिरफ्तार
इसी दौरान पुलिस टीमों ने 285वें दिन भी ‘गैंगस्टरां ते वार’ अभियान जारी रखते हुए 479 छापेमारियां कीं. इस दौरान 11 हथियारों सहित 168 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया. इसके अलावा 163 व्यक्तियों के खिलाफ एहतियातन कार्रवाई की गई और आठ भगोड़े अपराधियों (पीओ) को भी काबू किया गया.
इस अभियान के तहत लोग एंटी गैंगस्टर हेल्पलाइन नंबर 93946-93946 के माध्यम से किसी भी प्रकार के अपराध या गैर-कानूनी गतिविधियों की सूचना देने के साथ-साथ वांछित अपराधियों और गैंगस्टरों के बारे में गोपनीय जानकारी भी साझा कर सकते हैं
ये भी पढ़ें- दीपावली पर काशी को योगी सरकार की बड़ी सौगात, दिल्ली के लिए शुरू हुई देश की दूसरी वंदे भारत स्लीपर ट्रेन
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप









