Asia Cup Trophy : एशिया कप ट्रॉफी को लेकर भारतीय क्रिकेट टीम और ACC अध्यक्ष मोहसिन नकवी के बीच विवाद लगातार चर्चा में बना हुआ है। भारतीय पुरुष और महिला दोनों टीमों के खिताब जीतने के बावजूद ट्रॉफी वितरण समारोह को लेकर विवाद सामने आया। अब सवाल उठ रहे हैं कि नकवी ACC अध्यक्ष के पद पर आगे बने रहेंगे या नहीं।
ट्रॉफी वितरण को लेकर बढ़ा विवाद
एशिया कप 2026 में भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने श्रीलंका को हराकर खिताब अपने नाम किया, लेकिन ट्रॉफी वितरण के दौरान विवाद खड़ा हो गया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, भारतीय टीम ने ACC अध्यक्ष मोहसिन नकवी से ट्रॉफी लेने से इनकार किया। इससे पहले पुरुष एशिया कप जीतने के बाद भी ऐसा ही मामला सामने आया था, जब भारतीय टीम ने नकवी के हाथों से ट्रॉफी लेने से परहेज किया था।
Mohsin Naqvi का ACC कार्यकाल कब तक?
मोहसिन नकवी ने अप्रैल 2025 में ACC अध्यक्ष का पद संभाला था। ACC अध्यक्ष का कार्यकाल दो साल का होता है, जिसके अनुसार उनका कार्यकाल अप्रैल 2027 तक रहेगा। हालांकि, ACC अध्यक्ष पद पर दोबारा नियुक्ति का प्रावधान है, लेकिन मौजूदा विवादों के बीच उनके दोबारा चुने जाने की संभावनाओं पर सवाल उठ रहे हैं।
रोटेशन नीति से चुना जाता है ACC अध्यक्ष
ACC अध्यक्ष का चुनाव सदस्य देशों की सहमति और वोट के आधार पर होता है। यह पद रोटेशन नीति के तहत भारत, पाकिस्तान, श्रीलंका, बांग्लादेश और अफगानिस्तान जैसे देशों के बीच बदलता रहता है। ऐसे में अप्रैल 2027 के बाद नए अध्यक्ष के चयन की प्रक्रिया शुरू होगी।
2027 Asia Cup की तैयारी
अगला Asia Cup 2027 में आयोजित होने की संभावना है, जो वनडे फॉर्मेट में खेला जा सकता है। रिपोर्ट्स के अनुसार इसकी मेजबानी बांग्लादेश को मिल सकती है। टूर्नामेंट शुरू होने तक ACC में नया अध्यक्ष चुना जा चुका होगा।
ये भी पढ़ें- देशभर में बारिश का कहर, उत्तराखंड में एक की मौत, बिहार में 48 लाख लोग बाढ़ से प्रभावित
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप









