राजनीतिराष्ट्रीय

पेपर लीक घोर पाप है, पीएम मोदी बोले- NEET दोषियों को किसी भी हालत में बख्शा नहीं जाएगा

NEET Paper Leak : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संसदीय दल की बैठक में NEET परीक्षा विवाद का ज़िक्र करते हुए कहा कि सरकार ने इस मामले में तुरंत कार्रवाई की है। उन्होंने बताया कि जिन लोगों की जिम्मेदारी थी, उन्हें जवाबदेह ठहराया गया और आवश्यक कदम उठाए गए।

पीएम मोदी ने यह भी कहा कि जहां जरूरत पड़ी, वहां दोबारा परीक्षा कराई गई ताकि छात्रों के साथ किसी भी तरह का अन्याय ना हो। उन्होंने जोर देकर कहा कि छात्रों के हितों की रक्षा करने के लिए हम प्रतिबद्ध हैं और शिक्षा में पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए हम सभी संभव प्रयास करेंगे।

छात्रों के अधिकारों की रक्षा करना प्राथमिकता

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस पूरे घटनाक्रम को “घोर पाप” करार देते हुए कहा कि ऐसी घटनाएं शिक्षा व्यवस्था और छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ हैं। उन्होंने जोर देकर कहा कि आगे कभी इस तरह की स्थिति न बने, इसके लिए सभी राज्य सरकारों को मिलकर काम करना होगा। पीएम मोदी ने स्पष्ट किया कि शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता और छात्रों के अधिकारों की रक्षा करना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई

जानकारी के अनुसार बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि इस मामले में शामिल सभी लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है। इसी के साथ उन्होंने कहा कि दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

शिक्षा व्यवस्था की विश्वसनीयता और पारदर्शिता

उन्होंने यह भी कहा कि परीक्षा का भविष्य देश के लाखों छात्रों से जुड़ा है, इसलिए जैसे ही पेपर लीक की खबर सामने आई, यह मुद्दा एक बड़ा राष्ट्रीय विषय बन गया। सरकार की प्राथमिकता है कि शिक्षा व्यवस्था की विश्वसनीयता और पारदर्शिता बनी रहे और छात्रों का भरोसा कायम रहे।

बैठक में सरकार ने जांच एजेंसियों को मामले की गहराई तक जाने का निर्देश दिया, जिसके परिणामस्वरूप गिरफ्तारियां हुई और दोषियों पर कार्रवाई की गई।

शिक्षा प्रणाली को और मजबूत बनाया जाए

प्रधानमंत्री ने संसदीय दल की बैठक में साफ किया की छात्रों से जुड़ा कोई भी मुद्दा हल्के में नहीं लिया जा सकता। उन्होंने राज्य सरकारों से अपील करते हुए कहा कि शिक्षा प्रणाली को और भी मजबूत बनाया जाए, ताकि पेपर लीक जैसी घटनाएं दोबारा न दोहराई जाएं।

सरकार का संदेश बिल्कुल स्पष्ट है— परीक्षा से जुड़े किसी भी तरह के भ्रष्टाचार को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और दोषियों को कड़ी सजा दी जाएगी।

जंतर‑मंतर पर फिर जुट गए प्रदर्शनकारी

इसी बीच, मंगलवार को भी जंतर‑मंतर पर कॉकरोच पार्टी का आंदोलन जारी रहा। सोमवार को संसद मार्च के दौरान दिल्ली पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए कार्रवाई की और भीड़ को तितर‑बितर किया। हालांकि, देर शाम फिर से प्रदर्शनकारी जंतर‑मंतर पर जुट गए और आंदोलन को आगे बढ़ाया।

ये भी पढ़ें- किसान आंदोलन फिर गरमाया, दिल्ली कूच से बॉर्डर पर बवाल, हरियाणा में सख्ती, सिंघु बॉर्डर पर 4 किमी जाम

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button