Delhi NCRमौसम

दिल्ली में अभी नहीं मिलेगी राहत, दो दिन और सताएगी उमस, IMD ने बताया कब बदलेगा मौसम

Delhi Weather Update : दिल्ली-NCR में मानसून की रफ्तार धीमी पड़ने से उमस भरी गर्मी लोगों के लिए परेशानी का कारण बनी हुई है. दिन में चिलचिलाती धूप और रात में गर्म मौसम के कारण लोगों को राहत नहीं मिल रही है. हालांकि, मौसम विभाग ने रविवार के बाद मौसम में बदलाव के संकेत दिए हैं

भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, शुक्रवार (17 जुलाई) को दिल्ली में न्यूनतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 3.8 डिग्री अधिक है. यह पिछले पांच वर्षों में जुलाई महीने की सबसे गर्म रात रही. इससे पहले जुलाई 2021 में न्यूनतम तापमान 31.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था. वहीं, अधिकतम तापमान 38.8 डिग्री सेल्सियस रहा.

अभी दो दिन और सताएगी उमस

मौसम विभाग के मुताबिक, 18 और 19 जुलाई को दिल्ली-एनसीआर में गर्मी और उमस का असर बना रहेगा. इसी को देखते हुए दोनों दिनों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है.

IMD का कहना है कि अगले 24 घंटों तक अधिकतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा, लेकिन इसके बाद तापमान में 4 से 6 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आने की संभावना है.

रविवार के बाद बारिश के आसार

शनिवार (18 जुलाई) को आसमान में बादल छाए रहने का अनुमान है. सुबह या दोपहर से पहले कुछ इलाकों में बहुत हल्की बारिश हो सकती है. इसके साथ ही 20 से 30 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं, जिनके झोंके 40 किमी प्रति घंटे तक पहुंच सकते हैं. रविवार के बाद हल्की बारिश के साथ मौसम में राहत मिलने की संभावना जताई गई है.

ये भी पढ़ें- गुजरात ATS की बड़ी कार्रवाई, जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े 5 संदिग्ध गिरफ्तार, जांच में कई खुलासे

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button