Cocktail 2 Box office Collection : होमी अदजानिया के निर्देशन में बनी फिल्म ‘कॉकटेल 2’ सिनेमाघरों में रिलीज के बाद लगातार चर्चा में बनी हुई है। फिल्म को रिलीज हुए 8 दिन हो चुके हैं और यह बॉक्स ऑफिस पर ठीक-ठाक प्रदर्शन कर रही है।
रिपोर्ट्स के अनुसार, फिल्म ने दूसरे शुक्रवार यानी 8वें दिन करीब 4.5 करोड़ रुपये की कमाई की। इसके साथ ही ‘वेलकम टू द जंगल’ जैसी नई रिलीज के बावजूद फिल्म की कमाई पर ज्यादा असर नहीं पड़ा है।
कृति सेनन, रश्मिका मंदाना और शाहिद कपूर
शाहिद कपूर, कृति सेनन और रश्मिका मंदाना स्टारर इस फिल्म ने अब तक वर्ल्डवाइड 122 करोड़ रुपये से ज्यादा का कलेक्शन कर लिया है। वहीं भारत में इसका नेट कलेक्शन लगभग 78.81 करोड़ रुपये बताया जा रहा है। इसी के साथ यह 2026 की टॉप कमाई करने वाली फिल्मों में पांचवें स्थान पर पहुंच गई है और जल्द ही एक और फिल्म को पीछे छोड़ सकती है।
इसका नेट कलेक्शन बजट से कम
हालांकि कमाई अच्छी होने के बावजूद फिल्म को अभी तक ‘हिट’ का दर्जा नहीं मिल पाया है। इसकी वजह यह है कि फिल्म का बजट लगभग 110 करोड़ रुपये बताया जा रहा है, जबकि अब तक इसका नेट कलेक्शन बजट से कम है। इस हिसाब से फिल्म ने अभी तक करीब 71 प्रतिशत ही लागत वसूल की है।
Video देखने के लिए क्लिक करें- https://www.instagram.com/reel/DZ95tCSNWCg/?utm_source=ig_web_copy_link&igsh=NTc4MTIwNjQ2YQ==
फिल्म की कहानी को लेकर रश्मिका मंदाना ने बताया था कि यह ‘कॉकटेल’ फिल्म का सीक्वल जरूर है, लेकिन इसकी कहानी और किरदार पिछले हिस्से से पूरी तरह अलग हैं। यह एक रोमांटिक कॉमेडी फिल्म है जिसमें पहली बार शाहिद कपूर, कृति सेनन और रश्मिका मंदाना की तिकड़ी साथ नजर आई है।
ये भी पढ़ें- मुंडका फैक्ट्री में दर्दनाक हादसा, सेप्टिक टैंक बना मौत का जाल, 3 मजदूरों की मौत, एक को बचाने उतरे थे दो
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप









