Punjab News : पंजाब राज्य अनुसूचित जाति आयोग ने श्री मुक्तसर साहिब के गांव झोरड़ में दो दलित युवकों को रस्सी से बांधकर खेतों में घसीटे जाने के मामले में सू मोटो नोटिस लिया है।
इस संबंध में जानकारी देते हुए पंजाब राज्य अनुसूचित जाति आयोग के चेयरमैन जसवीर सिंह गढ़ी ने बताया कि यह मामला अखबार में प्रकाशित खबर के माध्यम से उनके ध्यान में आया। इस पर आयोग ने सू मोटो नोटिस लेते हुए एस.एस.पी. श्री मुक्तसर साहिब से, एस.पी. मुख्यालय श्री मुक्तसर साहिब के माध्यम से, 9 जून 2026 तक रिपोर्ट तलब की है।
ये भी पढ़ें- LPG Cylinder Price Hike : आम-जन पर पड़ी चौतरफा महंगाई की मार, पेट्रोल-डीजल, दूध समेत LPG के बढ़े दाम
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप








