Delhi NCRयूटिलिटी न्यूजराष्ट्रीय

LPG Cylinder Price Hike : आम-जन पर पड़ी चौतरफा महंगाई की मार, पेट्रोल-डीजल, दूध समेत LPG के बढ़े दाम

LPG Cylinder Price Hike : मिडिल ईस्ट में जारी जंग के कारण महंगाई की मार झेल रहे आम लोगों को फिर बड़ा झटका लगा है। घरेलू LPG सिलेंडर की कीमत में 29 रुपए की बढ़ोतरी की गई है। यह फैसला ऐसे समय में आया है जब पहले से ही रसोई का बजट संभालना मध्यम वर्ग (Middle Class) और निम्न मध्यम वर्ग (Lower Middle Class) के परिवारों के लिए चुनौती बना हुआ है।

यह इस महीनें में दूसरी बार LPG की कीमत मे बढ़ोतरी की गई है। ऐसे में अब कीमत बढ़ने के बाद इसकी कीमत 913 रूपए बढ़कर 942 रूपए हो जाएगी। बता दें कि इससे पहले भी 7 मार्च को LPG की कीमत में 60 रूपए की वृद्धि की गई थी।

इन चीजों के बढ़ें दाम

LPG के साथ-साथ पेट्रोल-डीजल, दुग्ध उत्पाद समेत ऑटोमोबाइल के दाम बढ़ाए गए हैं। कंप्रेस्ड नेचुरल गैस (CNG) के दाम लगभग 6 रुपए, वहीं दूध की कीमत में 4-5 रूपए प्रति लीटर की वृद्धि हुई है इसके साथ ही प्रमुख ऑटोमोबाइल निर्माताओं ने बढ़ती कमोडिटी और मुद्रास्फीति की लागत की भरपाई के लिए वाहनों की कीमतों में 3% तक की वृद्धि की गई है।

इंफ्लेशन मैन बनें मोदी

गैस सिलेंडर की कीमत में बढ़ोतरी के बाद महंगाई को लेकर राजनीतिक और सामाजिक बहस भी तेज हो गई है। विपक्षी दलों ने सरकार को घेरना शुरू कर दिया है। कांग्रेस व अन्य विपक्षी नेताओं ने पीएम मोदी को ‘इंफ्लेशन मैन’ का नाम दिया है। उनका आरोप है कि चुनाव होने के ठीक बाद जनता पर यह ‘इंफ्लेशन बिल’ थोपा जा रहा है।

सबसे ज्यादा असर मध्यम वर्ग पर

सरकारी योजनाओं और सब्सिडी का लाभ हर व्यक्ति तक नहीं पहुंचता। ऐसे में नौकरीपेशा और छोटे कारोबार करने वाले मध्यम वर्गीय परिवारों को बढ़ी हुई कीमत का पूरा बोझ उठाना पड़ता है। उनका कहना है कि आय में बढ़ोतरी की रफ्तार जितनी नहीं है, उससे कहीं ज्यादा तेजी से रोजमर्रा की जरूरतों की चीजें महंगी होती जा रही हैं।

निम्न मध्यम वर्ग की बढ़ी परेशानी

निम्न मध्यम वर्ग के परिवारों के लिए हर महीने का बजट तय करना किसी चुनौती से कम नहीं होता। घर का किराया, बच्चों की पढ़ाई, बिजली-पानी के बिल और रोजमर्रा के खर्चों के बीच गैस सिलेंडर के दाम बढ़ना उनकी मुश्किलें और बढ़ा सकता है। कई परिवारों को अब अपने अन्य खर्चों में कटौती करने पर मजबूर होना पड़ सकता है।

आम आदमी की उम्मीद

रसोई गैस की बढ़ी कीमतों ने एक बार फिर यह सवाल खड़ा कर दिया है कि बढ़ती महंगाई के बीच आम आदमी अपने खर्चों का संतुलन कैसे बनाए। मध्यम और निम्न मध्यम वर्ग के परिवारों को अब उम्मीद है कि आने वाले समय में राहत के कुछ कदम उठाए जाएंगे, ताकि घर की रसोई का बजट फिर से पटरी पर लौट सके।

ये भी पढ़ें- अमेरिका में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2026 की तैयारियां तेज, टाइम्स स्क्वायर से लेकर वाशिंगटन तक गूंजेगा ‘ॐ’, भारतीय दूतावास की पहल

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button