Punjab

7 जून को सभी मतदान केंद्रों पर विशेष शिविर, अधिकतम मतदाता मैपिंग का लक्ष्य तय- अनिंदिता मित्रा

Punjab News : भारत निर्वाचन आयोग द्वारा पंजाब राज्य में करवाई जा रही विशेष गहन पुनरीक्षण (स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन-SIR) प्रक्रिया के अंतर्गत 7 जून, 2026 को राज्य के सभी 24,453 मतदान केंद्रों पर एक दिवसीय विशेष शिविर आयोजित किया जाएगा।

इस संबंध में जानकारी देते हुए पंजाब की मुख्य निर्वाचन अधिकारी अनिंदिता मित्रा ने बताया कि प्री-मैपिंग की प्रक्रिया को तेज गति प्रदान करने के उद्देश्य से यह विशेष शिविर लगाया जा रहा है। मतदाता सूची से संबंधित मैपिंग कार्य को सुगम बनाने के लिए बूथ स्तर अधिकारी (बीएलओ) सुबह 10:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक इन शिविरों में उपलब्ध रहेंगे।

मित्रा ने राज्य के सभी मतदाताओं से अपील की कि वे इस विशेष शिविर में सक्रिय रूप से भाग लें, ताकि प्री-एसआईआर की प्रक्रिया को सुचारु एवं प्रभावी ढंग से पूरा किया जा सके।

ये भी पढ़ें- मुख्यमंत्री द्वारा स्वास्थ्य योजना की प्रगति की समीक्षा, कहा- स्वास्थ्य संभाल योजना पंजाब के लिए वरदान बनकर उभरी

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button