Punjabक्राइमराज्य

मोहाली हत्याकांड के बाद पटियाला में शोक और आक्रोश, युवती डिंपल का आज होगा अंतिम संस्कार

Mohali Murder Case : मोहाली में एक युवक द्वारा चाकू मारकर अपनी पूर्व प्रेमिका की हत्या किए जाने के बाद मृतका के परिवार में कोहराम मचा हुआ है। घटना के बाद बड़ी संख्या में रिश्तेदार, मित्र और स्थानीय लोग परिवार के साथ संवेदना व्यक्त करने पहुंच रहे हैं। इस दौरान मृतका (डिंपल) के परिजनों ने मीडिया से बातचीत में डिंपल के बारे में कई जानकारियां साझा की है।

परिजनों ने मीडिया से बातचीत करते हुए बताया कि डिंपल बेहद शांत स्वभाव की लड़की थी और अपने दो भाइयों की इकलौती बहन थी। वह पिछले करीब तीन वर्षों से मोहाली में नौकरी कर रही थी। परिवार का कहना है कि उन्हें इस बात की कोई जानकारी नहीं थी कि डिंपल की हरजिंदर नामक युवक के साथ कोई दोस्ती या संबंध था।

परिजनों ने दोषी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की

परिवार के सदस्यों ने कहा कि यदि उन्हें इस बारे में पहले जानकारी होती तो वे दोनों पक्षों को बैठाकर मामले का शांतिपूर्ण समाधान निकालने का प्रयास करते। उन्होंने इस दुखद घटना पर गहरा अफसोस जताते हुए दोषी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।

आज डिंपल का होगा अंतिम संस्कार

परिजनों के अनुसार डिंपल के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद आज पटियाला में उसका अंतिम संस्कार किया जाएगा। घटना के बाद पूरे परिवार में मातम का माहौल है और क्षेत्र के लोग भी इस दर्दनाक घटना से स्तब्ध हैं।

बता दें कि मृतका की पहचान डिंपल के रूप में हुई है, जो पटियाला के तोपखाना मोड़ क्षेत्र की रहने वाली थी। परिवार के अनुसार डिंपल की उम्र लगभग 28 से 29 वर्ष थी।

ये भी पढ़ें – सिरफिरे आशिक ने दफ्तर में घुसकर की पूर्व प्रेमिका की हत्या, सामने आया दिल दहला देने वाला वीडियो

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button