Punjab

SC आयोग के समक्ष रवनीत सिंह बिट्टू 15 जून को रखेंगे अपना पक्ष

SC Commission : पंजाब राज्य अनुसूचित जाति आयोग ने केंद्रीय रेल राज्यमंत्री रवनीत सिंह बिट्टू को जातिसूचक शब्द प्रयोग के मामले में अपना पक्ष रखने के लिए 15 जून, 2026 को सुबह 11 बजे समय दिया है।

इस संबंध में जानकारी देते हुए पंजाब राज्य अनुसूचित जाति आयोग के चेयरमैन जसवीर सिंह गढ़ी ने बताया कि आयोग ने रवनीत सिंह बिट्टू द्वारा अपने धूरी दौरे के दौरान जातिसूचक शब्द का प्रयोग करने के मामले में आज तलब किया था।

इसमें केंद्रीय राज्यमंत्री रवनीत सिंह बिट्टू की ओर से एडवोकेट रमनीत सिंह और एडवोकेट ए.एस. बरनाला पेश हुए और उन्होंने आयोग से समय की मांग की, जिसे स्वीकार करते हुए 15 जून, 2026 का समय दे दिया गया है।

ये भी पढ़ें- पंजाब में बड़ी आतंकी साजिश नाकाम, RDX आधारित IED के साथ दो गिरफ्तार

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button