
Delhi-NCR Weather : पिछले दो दिन से भीषण गर्मी में झुलस रहे दिल्ली-एनसीआर वालों के लिए राहत की बरसात हुई है। आज दोपहर आसमान में काले बादल और तेज आंधी के साथ झमाझम बारिश शुरु हो गई है जिससे मौसम सुहाना हो गया। वहीं एनसीआर वासियों को भीषण गर्मी से राहत मिली है। इसके साथ ही एनसीआर के कई इलाकों में मौसम विभाग ने तेज-आंधी और बारिश की चेतावनी दी है।
दो दिन 40 डिग्री से नीचे तापमान रहने की संभावना
मौसम विभाग के मुताबिक, छह जून तक अधिकतम तापमान 40 डिग्री के नीचे रहने की संभावना है। 4 और 5 जून तक धूलभरी आंधी और तेज बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। आईएमडी ने अनुमान जताया है कि इस दौरान अधिकतम तापमान 36 से 38 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25 से 29 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा।
7 से 9 जून के बीच मौसम सामान्य रहने की संभावना
एक नया पश्चिमी विक्षोभ बुधवार को सक्रिय हुआ है, जिसका असर देर रात या गुरुवार सुबह तक देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग के अनुसार, 7 से 9 जून के बीच मौसम सामान्य रूप से स्थिर रहने की संभावना है और इस दौरान आसमान साफ रह सकता है। ऐसे में तापमान बढ़कर 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर जाने की आशंका जताई जा रही है, जिससे गर्मी में इजाफा होगा।
वहीं दिल्ली में बुधवार सुबह से ही तेज धूप खिली रही, जिससे लोगों को गर्मी का सामना करना पड़ा। मौसम विभाग ने बारिश की संभावना जरूर जताई थी, लेकिन समाचार लिखे जाने तक कहीं भी वर्षा दर्ज नहीं की गई। इस दौरान राजधानी में अधिकतम तापमान 39.1 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। इसके साथ ही अधिकतम आर्द्रता 76 प्रतिशत और न्यूनतम 41 प्रतिशत दर्ज की गई।
ये भी पढ़ें – भगवंत मान सरकार की देश की सबसे बड़ी मासिक धर्म शिक्षा पहल, 3.4 लाख छात्राओं को ‘पीरियड फ्रेंडली पंजाब’ का लाभ
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप









