
Malviya Nagar Fire Incident : देश की राजधानी दिल्ली के मालवीय नगर स्थित होटल फ्लॉरिस स्टे के एक रेस्टोरेंट में आज सुबह भीषण आग लग गई। इस घटना में 20 से अधिक लोगों की जिंदा जलकर मौत हो गई, जिसमें कई विदेशी भी शामिल हैं। वहीं करीब 40 लोगों के घायल होने की जानकारी सामने आई है। वहीं इस घटना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गहरा दुख व्यक्त किया है। इसके साथ ही पीएम राष्ट्रीय राहत कोष से मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख रुपये और घायलों को 50-50 हजार रुपये मुआवजा देने का ऐलान किया है।
इस घटना पर अपना दुख व्यक्त करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि, यह आगजनी की घटना और घटना में लोगों की जिंदगियां खत्म होना बेहद दुखद है। जिन लोगों ने अपने प्रियजनों को खोया है, उनके प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं हैं। मैं घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं। प्रशासन प्रभावित लोगों को हर संभव सहायता प्रदान कर रहा है।
ओम बिरला ने जताया दुख
पीएम मोदी के अलावा लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने भी इस घटना को लेकर सोशल मीडिया के जरिए अपनी संवेदना जाहिर की है। उन्होंने ‘एक्स’ पर लिखा, ‘दिल्ली के मालवीय नगर में भीषण अग्निजनित दुर्घटना में हुई जनहानि बेहद दुखद है। इस हादसे में असमय अपनों को खोने वाले परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं। ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्माओं को शांति तथा घायलों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ प्रदान करें।’
यह हादसा मन व्यथित करने वाला – राजनाथ सिंह
इसके साथ ही देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक्स पर अपनी संवेदना व्यक्त करते हुए लिखा कि, ‘दिल्ली के मालवीयनगर में आग लगने से हुआ हादसा मन को व्यथित करने वाला है। जिन्होंने इस घटना में अपने प्रियजनों को खोया है, उनके प्रति मेरी गहरी शोक-संवेदनाएं। ईश्वर से प्रार्थना है कि उन्हें इस अपार दुख को सहने की शक्ति प्रदान करे। साथ ही मैं घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं।’
ये भी पढ़ें – प्रदेश से हर महीने 10-10 लाख मीट्रिक टन चावल और गेहूं की ढुलाई की आवश्यकता : लाल चंद कटारूचक्क
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप









