Madhya Pradeshक्राइमबड़ी ख़बरराज्य

आईपीएस अधिकारी की बेटी ने की आत्महत्या, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप

MP News : मध्यप्रदेश के भोपाल स्थित वीआईपी इलाके चार इमली में एक बेहद दुखद और चौंकाने वाली घटना सामने आई है। यहां पदस्थ आईपीएस (IPS) अधिकारी संजीव कंचन (AIG नारकोटिक्स, पीएचक्यू) की 17 वर्षीय नाबालिग बेटी ने अपने सरकारी आवास में कथित तौर पर फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। इस हाई-प्रोफाइल मामले की खबर मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। फिलहाल हबीबगंज थाना पुलिस मामले की तफ्तीश में जुट गई है।

लंच पर घर लौटे पिता ने देखा खौफनाक मंजर

यह दिल दहला देने वाली घटना मंगलवार दोपहर की बताई जा रही है। जानकारी के मुताबिक, एआईजी संजीव कंचन जब दोपहर के वक्त रूटीन लंच के लिए अपने घर पहुंचे, तो उन्होंने अपनी बेटी को फंदे से लटका हुआ पाया। बदहवास हालत में परिजन उसे तुरंत नजदीकी अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने परीक्षण के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि मृतका 11वीं कक्षा की छात्रा थी।

कमरे से नहीं मिला सुसाइड नोट, पुलिस खंगाल रही मोबाइल

घटनास्थल पर पहुंची हबीबगंज थाना पुलिस को मौके से कोई सुसाइड नोट या पत्र बरामद नहीं हुआ है, जिसकी वजह से आत्महत्या के सटीक कारणों का अभी पता नहीं चल सका है। हबीबगंज थाना प्रभारी संजीव चौकसे के अनुसार, पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस अब मृतका के मोबाइल फोन और उसकी कॉल डिटेल्स (CDR) को खंगाल रही है, ताकि मौत की गुत्थी को सुलझाया जा सके।

16 साल पहले लिया था गोद, पारिवारिक कलह की भी आशंका

जांच के दौरान इस मामले से जुड़े कुछ और संवेदनशील पहलू भी सामने आए हैं। सूत्रों के मुताबिक, मृतका आईपीएस अधिकारी की दत्तक (गोद ली हुई) पुत्री थी, जिसे करीब 16 साल पहले कानूनी प्रक्रिया के तहत गोद लिया गया था।

पुलिस को शुरुआती पूछताछ में यह भी जानकारी मिली है कि घर में अक्सर पति-पत्नी के बीच विवाद होता रहता था। ऐसे में पुलिस अब इस एंगल पर भी बारीकी से जांच कर रही है कि कहीं इस घरेलू कलह और तनाव का असर नाबालिग बच्ची के मानसिक स्वास्थ्य पर तो नहीं पड़ रहा था, जिसके चलते उसने यह आत्मघाती कदम उठाया।

ये भी पढ़ें – प्यासे को पानी जरूर पिलाएं, पशु-पक्षियों को भी…प्रचंड गर्मी के बीच पीएम मोदी ने लोगों से की ये अपील

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button