Punjabराज्य

एस.सी. आयोग ने लिया राजा वड़िंग के बयान का सू मोटो नोटिस

Punjab News : पंजाब राज्य अनुसूचित जाति आयोग के चेयरमैन जसवीर सिंह गढ़ी ने कांग्रेस पार्टी के प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग की वायरल वीडियो का सू मोटो नोटिस लिया है।

इस संबंध में जानकारी देते हुए जसवीर सिंह गढ़ी ने बताया कि कैबिनेट मंत्री बलजीत कौर द्वारा आयोग के ध्यान में लाया गया कि कांग्रेस पार्टी के प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने चुनाव प्रचार के दौरान दलित जातियों के प्रति जातिसूचक शब्दों का प्रयोग किया है।

जिस संबंध में आयोग ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, मुक्तसर साहिब से 29 मई 2026 को एस.पी. मुक्तसर साहिब के माध्यम से रिपोर्ट तलब की है। साथ ही पुलिस को निर्देश दिए गए हैं कि अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग की आवाज के सैंपल लेकर फोरेंसिक जांच करवाई जाए तथा उसकी रिपोर्ट आयोग को प्रस्तुत की जाए।

ये भी पढ़ें – करंट और जहर देकर पति को मारने वाली आरोपी पत्नी गिरफ्तार, बोली- एक बार चेहरा दिखा दो

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button