Haryanaक्राइमराज्य

बाबा राम रहीम 16वीं बार पैरोल पर बाहर, सुनारिया जेल से सिरसा डेरा पहुंचे

Gurmeet Ram Rahim : रोहतक की सुनारिया जेल में सजा काट रहे डेरा सच्चा सौदा प्रमुख बाबा गुरमीत राम रहीम एक बार फिर 30 दिन की पैरोल पर बाहर आ गए हैं। मंगलवार सुबह करीब 6:32 बजे कड़ी सुरक्षा के बीच उन्हें जेल से बाहर लाया गया और सिरसा डेरे के लिए रवाना किया गया। बता दें कि 2017 से अब तक में राम रहीम को 16वीं बार पैरोल मिली है।  

हनीप्रीत और सुरक्षा काफिले की मौजूदगी

जेल से बाहर निकलते समय राम रहीम के साथ उनकी करीबी मानी जाने वाली हनीप्रीत और अन्य सहयोगी मौजूद रहे। उन्हें लेने के लिए दो गाड़ियां सिरसा से सुबह करीब 6 बजे सुनारिया जेल पहुंची थीं। कागजी कार्रवाई पूरी होने के बाद कुछ ही देर में काफिला रवाना हो गया। पूरे मार्ग में पुलिस सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए।

पुलिस सुरक्षा में सिरसा की ओर प्रस्थान

राम रहीम लैंड क्रूजर और फॉर्च्यूनर जैसी गाड़ियों के काफिले में सिरसा स्थित डेरे के लिए रवाना हुए। सुरक्षा को देखते हुए मार्ग में पुलिस की गाड़ियां भी साथ चलती रहीं और कई स्थानों पर अतिरिक्त बल तैनात किया गया।

पहले भी मिल चुकी हैं पैरोल और फरलो

यह पहली बार नहीं है जब डेरा प्रमुख जेल से अस्थायी राहत पर बाहर आए हों। इससे पहले जनवरी में उन्हें 40 दिन की पैरोल मिली थी। अब एक बार फिर 30 दिन की फरलो मिलने के बाद वे डेरे में ही इस अवधि को बिताएंगे।

2017 से जेल में बंद हैं राम रहीम

गौरतलब है कि साल 2017 में पंचकूला स्थित सीबीआई की विशेष अदालत ने साध्वी से जुड़े यौन शोषण मामले में गुरमीत राम रहीम को दोषी करार दिया था। तभी से वे रोहतक की सुनारिया जेल में सजा काट रहे हैं।

ये भी पढ़ें – नर्मदा जिले में बदलाव से साफ, 2027 में गुजरात में बनेगी ‘‘आप’’ की सरकार- केजरीवाल

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button