Punjabराष्ट्रीय

पंजाबी सिंगर दिलजीत दोसांझ के घर को बम से उड़ाने की धमकी, अलर्ट मोड पर पुलिस प्रशासन

Diljit Dosanjh Bomb Threat : मशहूर पंजाबी सिंगर दिलजीत दोसांझ के घर को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। धमकी ई-मेल के जरिए दी गई। वहीं लुधियाना की मेयर इंदरजीत कौर को भी Bomb Threat दिया गया। ई-मेल में मेयर के कार्यालय को उड़ाने की धमकी दी गई है। यह मेल सोमवार सुबह करीब 7:28 बजे सरकारी ईमेल आईडी पर प्राप्त हुआ।

संदेश लिखा था कि-

ईमेल के विषय में “B0mb Blast – Mayor Office Ludhiana” जैसा संदेश लिखा था और इसमें हमले के लिए समय भी बताए गए थे। आरोप है कि इसमें दोपहर 1:11 बजे मेयर कार्यालय पर विस्फोट की धमकी और 6 जून तक रात 9:11 बजे दलजीत दोसांझ के घर को उड़ाने की चेतावनी दी गई है।

खालिस्तान नेशनल आर्मी से…

संदेश में यह भी कहा गया है कि जो भी दलजीत दोसांझ की मदद करेगा, उसे भी निशाना बनाया जाएगा। साथ ही 1984 के सिख दंगों का उल्लेख करते हुए “खून का बदला खून” जैसी बातें लिखी गई हैं। मेल में खुद को ‘खालिस्तान नेशनल आर्मी’ से जुड़ा बताया गया है और कुछ नाम भी शामिल किए गए हैं।

साइबर सेल जांच में जुटी

धमकी मिलने के बाद प्रशासन और पुलिस तुरंत सतर्क हो गए हैं। साइबर सेल ने ईमेल की जांच शुरू कर दी है और भेजने वाले की पहचान ट्रेस करने की कोशिश की जा रही है। वहीं, लुधियाना नगर निगम और संबंधित स्थानों पर सुरक्षा व्यवस्था को और कड़ा कर दिया गया है।

ये भी पढ़ें- गैंगस्टरां ते वार का 124वां दिन, पंजाब पुलिस द्वारा 529 स्थानों पर छापेमारी, 269 गिरफ्तार

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button