Punjabक्राइमराज्य

गैंगस्टरों ते वार के 123वें दिन 488 स्थानों पर पंजाब पुलिस की छापेमारी, 222 व्यक्ति गिरफ्तार

Punjab News : राज्य में चल रही निर्णायक मुहिम ‘गैंगस्टरों ते वार’ के 123वें दिन पंजाब पुलिस ने रविवार को पूरे राज्य में गैंगस्टरों के साथियों के चिन्हित और मैप किए गए 488 ठिकानों पर छापेमारी की।

20 जनवरी को हुई थी अभियान की शुरुआत

उल्लेखनीय है कि ‘गैंगस्टरों ते वार’ — पंजाब को गैंगस्टर मुक्त राज्य बनाने के लिए एक निर्णायक अभियान है, जिसकी शुरुआत 20 जनवरी, 2026 को पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) पंजाब गौरव यादव द्वारा की गई थी। एंटी-गैंगस्टर टास्क फोर्स (एजीटीएफ) पंजाब के समन्वय से सभी जिलों की पुलिस टीमें पूरे राज्य में विशेष अभियान चला रही हैं।

पूछताछ के बाद 12 लोगों को छोड़ा गया

उन्होंने बताया कि 123वें दिन पुलिस टीमों ने चार हथियारों सहित 222 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया, जिसके साथ अभियान की शुरुआत से अब तक कुल गिरफ्तारियों की संख्या 31,430 हो गई है। इसके अलावा 101 व्यक्तियों के विरुद्ध एहतियाती कार्रवाई की गई है, जबकि 12 व्यक्तियों को पूछताछ के बाद छोड़ दिया गया। पुलिस टीमों ने कार्रवाई के दौरान चार भगोड़े अपराधियों को भी गिरफ्तार किया है।

लोग एंटी-गैंगस्टर हेल्पलाइन नंबर 93946-93946 के माध्यम से गुप्त रूप से वांछित अपराधियों और गैंगस्टरों के बारे में रिपोर्ट कर सकते हैं तथा अपराध और आपराधिक गतिविधियों के संबंध में सूचना भी दे सकते हैं।

युद्ध नशों विरुद्ध के 448वें दिन की कार्रवाई

इस दौरान पुलिस टीमों ने नशों के विरुद्ध अपनी मुहिम ‘युद्ध नशों विरुद्ध’ को 448वें दिन भी जारी रखा, जिसके तहत आज 113 नशा तस्करों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 12.4 किलोग्राम हेरोइन, 279 नशीली गोलियां/कैप्सूल तथा 2700 रुपये की ड्रग मनी बरामद की गई। इसके साथ ही केवल 448 दिनों में गिरफ्तार किए गए कुल नशा तस्करों की संख्या 65,306 हो गई है। नशा मुक्ति अभियान के तहत पंजाब पुलिस ने आज 15 व्यक्तियों को नशा छोड़ने और पुनर्वास उपचार करवाने के लिए प्रेरित किया है।

ये भी पढ़ें – पटना में अब इतने दामों में मिल रहे हैं पेट्रोल-डीजल, दूध के दामों में भी बढ़ोतरी

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button