बड़ी ख़बरराष्ट्रीयविदेश

Pakistan Blast : बलूचिस्तान में चमन फाटक के पास पावरफुल ब्लास्ट, 30 लोगों की मौत, 82 घायल

Pakistan Blast : बलूचिस्तान की राजधानी क्वेटा में भीषण बम धमाका किया गया। जिसमें 30 लोगों की मौत और 80 से ज्यादा लोग गंभीर रुप से घायल हो गए हैं। धमाका चमन फाटक के पास रेलवे ट्रैक के नजदीक हुआ है, जिसकी चपेट में जाफर एक्सप्रेस आ गई, प्राथमिक जानकारी के मुताबिक ट्रेन क्वेटा कैंट को जा रही थी। धमाका इतना भयानक था कि कई डिब्बे पटरी से उतर गए।

इलाके को घेरकर मामले की जांच तेज

धमाका इतना जोरदार था कि इसका असर आसपास की इमारतें भी हिल गई। खिड़कियों के शीशे टूट गए, चारों ओर हाहाकार मच गया। इलाके में अफरा-तफरी का माहौल है। रेलवे ट्रैक के पास आग लग गई है, जिसे फायर ब्रिगेड की टीम आग बुझाने में जुटी है। स्थानीय पुलिस, रेस्क्यू टीम और सुरक्षा बल मौके पर पहुंचे गए हैं और राहत-बचाव कार्य जारी है। वहीं सुरक्षा एजेंसियों ने इलाके को घेर लिया है और आगामी जांच तेज कर दी है।

पाकिस्तान के अशांत दक्षिण-पश्चिमी प्रांत बलूचिस्तान

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पाकिस्तान के क्वेटा में आर्मी ट्रेन को निशाना बनाकर बम धमाका किया गया। बताया जा रहा है कि इस आत्मघाती बम विस्फोट में 24 जवानों और आम नागरिकों की मौत हो गई है। पाकिस्तान के सीनियर पुलिस अधिकारी ने मीडिया को बताया कि रविवार को पाकिस्तान के अशांत दक्षिण-पश्चिमी प्रांत बलूचिस्तान में सेना के जवानों को ले जा रही एक ट्रेन में धमाका होने से कम से कम 30 लोगों की मौत हो गई। अधिकारी ने AFP को बताया कि मरने वालों में सेना के जवान भी शामिल हैं।

राजनीतिक और सामाजिक असंतोष की स्थिति

बलूचिस्तान, जो क्षेत्रफल के हिसाब से पाकिस्तान का सबसे बड़ा प्रांत है, विकास के कई मानकों पर देश के अन्य हिस्सों की तुलना में पीछे माना जाता है। शिक्षा, रोजगार और आर्थिक अवसरों के क्षेत्र में यहां लंबे समय से चुनौतियां बनी हुई हैं। पिछले कई वर्षों से इस क्षेत्र में राजनीतिक और सामाजिक असंतोष की स्थिति भी देखने को मिलती रही है। बलूचिस्तान की आज़ादी को लेकर कुछ समूहों द्वारा समय-समय पर आंदोलन और संघर्ष की बात की जाती रही है। इन संगठनों का दावा है कि वे क्षेत्र की स्वतंत्रता के लिए आवाज उठा रहे हैं।

विभिन्न समूहों के बीच तनाव और टकराव

इसी बीच, क्षेत्र में सुरक्षा बलों और विभिन्न समूहों के बीच तनाव और टकराव की घटनाओं की भी चर्चा होती रही है, जिन पर मानवाधिकार संगठनों द्वारा समय-समय पर चिंता जताई जाती है। स्थानीय स्तर पर कई लोग इन परिस्थितियों में बदलाव और बेहतर जीवन स्थितियों की मांग करते रहे हैं। यह मुद्दा लंबे समय से राजनीतिक, सामाजिक और मानवाधिकार के दृष्टिकोण से बहस का विषय बना हुआ है, और इसके समाधान को लेकर अलग-अलग पक्षों की राय अलग-अलग है।

ये भी पढ़ें- Iran Tensions : ट्रम्प-नेतन्याहू का ईरान पर टकराव, अमेरिका बातचीत चाहता, इजराइल हमले का दबाव, US में जंग रोकने का प्रस्ताव

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button