Punjabक्राइमराज्य

एकतरफा प्यार में पंजाबी सिंगर की हत्या, कनाडा से बदला लेने आया था आरोपी

Punjabi Singer Murder Case : एकतरफा प्यार में एनआरआई युवक ने पंजाबी गायिका यशइंदर कौर उर्फ इंदर कौर की हत्या कर दी। छह दिन से लापता गायिका का शव नीलो नहर से बरामद हुआ। पुलिस ने मामले में हत्या और अपहरण की धाराओं के तहत कार्रवाई शुरू कर दी है।

13 मई को अगवा हुई थी गायिका

मृतका के भाई जोतइंदर सिंह के अनुसार 13 मई की रात इंदर कौर घरेलू सामान लेने बाजार गई थीं लेकिन वापस नहीं लौटीं। जांच में सामने आया कि मोगा के भलूर गांव निवासी सुखविंदर सिंह उर्फ सुक्खा उन पर शादी का दबाव बना रहा था।

इंदर कौर को जब पता चला कि आरोपी शादीशुदा है और उसके बच्चे भी हैं तो उन्होंने विवाह से इनकार कर दिया। इससे बौखलाए आरोपी ने कनाडा से आकर अपने साथियों के साथ मिलकर रास्ते में उनकी कार रोक ली और गन पॉइंट पर अगवा कर लिया। बाद में हत्या कर शव नहर में फेंक दिया।

कनाडा से बदला लेने आया था आरोपी

परिजनों का कहना है कि आरोपी खास तौर पर कनाडा से बदला लेने पंजाब आया था और वारदात के बाद फिर विदेश भाग गया। पुलिस का कहना है कि फरार आरोपियों की तलाश जारी है और मुख्य आरोपी को वापस लाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

पंजाबी सिंगर यशइंद्र कौर उर्फ इंद्र कौर हत्याकांड में थाना जमालपुर पुलिस ने दो आरोपियों कर्मजीत सिंह और प्रीतम सिंह को गिरफ्तार किया है। दोनों को अदालत में पेश करने के बाद दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा गया है। 

एसआई दलबीर सिंह ने बताया कि मुख्य आरोपी सुखविंदर सिंह उर्फ सुक्खा के विदेश भागने की सूचना है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है और मामले में जल्द बड़े खुलासे होने की संभावना है।

पंजाबी सिंगर यशइंद्र कौर उर्फ इंद्र कौर की हत्या के मामले में कमिश्नरेट पुलिस के थाना जमालपुर की पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दोनों की पहचान कर्मजीत सिंह और प्रीतम सिंह के रुप में हुई है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को अदालत में पेश किया। 

जहां से दोनों आरोपियों को दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ करने में जुटी है। एसआई दलबीर सिंह ने बताया कि मुख्य आरोपी सुखविंदर सिंह उर्फ सुक्खा के विदेश भाग जाने की सूचना है। बाकी जांच की जा रही है और जल्द ही कई बड़े खुलासे होंगे।

ये भी पढ़ें – दीपिका नागर की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में सनसनीखेज खुलासा, शरीर के आंतरिक अंग बुरी तरह क्षतिग्रस्त

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button