Rajasthanराज्य

राजस्थान में भीषण गर्मी का असर : जैसलमेर में पारा 45.1°C, कई जिलों में लू और धूल भरी हवाओं का अलर्ट

Rajasthan Weather : राजस्थान में गर्मी ने एक बार फिर अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है. गुरुवार (7 मई) को राज्य के कई इलाकों में तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई. सबसे अधिक गर्मी जैसलमेर में रही, जहां अधिकतम तापमान 45.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. मौसम केंद्र जयपुर के अनुसार पश्चिमी राजस्थान में गर्म हवाओं का प्रभाव लगातार बढ़ता जा रहा है.

मौसम विभाग के आंकड़ों के मुताबिक बाड़मेर में 44.2 डिग्री, फलौदी में 43.6 डिग्री, बीकानेर में 43 डिग्री और चित्तौड़गढ़ में 42 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज हुआ. कोटा में पारा 41.2 डिग्री और जयपुर में 40.4 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया. अन्य क्षेत्रों में तापमान 40 डिग्री से नीचे रहा, लेकिन तेज गर्म हवाओं के चलते लोगों को दिनभर परेशानी झेलनी पड़ी.

जोधपुर में धूल भरी हवाएं

विभाग ने जानकारी दी है कि 7 मई से अगले तीन से चार दिनों तक जोधपुर संभाग और आसपास के क्षेत्रों में 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से धूल भरी तेज हवाएं चलने की संभावना है.

इसके साथ ही आने वाले दिनों में राज्य के अधिकतर हिस्सों में आंधी और हल्की बारिश की स्थिति बन सकती है. उत्तर-पूर्वी राजस्थान के कुछ क्षेत्रों में भी हल्की बारिश होने का अनुमान जताया गया है.

तापमान में 3 से 5 डिग्री तक बढ़ोतरी के आसार

मौसम विभाग का कहना है कि अगले दो से तीन दिनों में अधिकतम तापमान में 3 से 5 डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी हो सकती है. खासकर पश्चिमी राजस्थान में गर्मी और अधिक प्रभावी रहने के आसार हैं.

विभाग ने चेतावनी दी है कि 9 मई के आसपास जोधपुर संभाग के सीमावर्ती क्षेत्रों में तापमान 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है और इसी दौरान पश्चिमी राजस्थान में हीटवेव का नया दौर शुरू होने की संभावना है. लोगों को दोपहर के समय बाहर निकलने से बचने और पर्याप्त मात्रा में पानी पीने की सलाह दी गई है. वहीं, पिछले 24 घंटों के दौरान गुरुवार सुबह तक राज्य के कुछ हिस्सों में मेघगर्जन के साथ हल्की बारिश भी दर्ज की गई. सबसे अधिक 11 मिलीमीटर बारिश धौलपुर जिले के बाड़ी क्षेत्र में रिकॉर्ड की गई.

ये भी पढ़ें- फ्रेशर्स के लिए सुनहरा मौका, पीएम इंटर्नशिप स्कीम से शुरू करें करियर,हर महीने मिलेंगे 9 हजार रुपए

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button