Haryanaक्राइम

गुरुग्राम में दिल दहला देने वाली वारदात, डिलीवरी बॉय की संदूक में लाश, गले पर वार और चेहरे पर जलने के निशान

Gurugram News : गुरुग्राम में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है, जहां एक डिलीवरी बॉय अमन की हत्या कर दी गई। उसका शव एक युवती के कमरे में रखे संदूक के अंदर सड़ी-गली हालत में बरामद हुआ। शव की स्थिति बेहद भयावह थी- गले पर धारदार हथियार से गहरे वार के निशान थे और चेहरा भी जला हुआ पाया गया।

युवती से शादी को लेकर था विवाद

जानकारी के अनुसार, अमन उस युवती से शादी करना चाहता था, जबकि युवती किसी और युवक से विवाह करना चाहती थी। इसी बात को लेकर दोनों के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था। बताया जा रहा है कि इसी तनाव के चलते यह गंभीर घटना हुई।

बेरहमी से हमला किए जाने के निशान

मृतक के भाई शशिकांत शर्मा ने बताया कि जब उन्हें सूचना मिली तो शव काफी हद तक सड़ चुका था और उस पर अत्यंत बेरहमी से हमला किए जाने के स्पष्ट निशान मौजूद थे, जिससे हत्या की क्रूरता का अंदाजा लगाया जा सकता है। परिवार के एक अन्य सदस्य उमा कुमार ने बताया कि अमन और युवती के बीच शादी को लेकर विवाद चलता रहता था। घटना के दिन युवती ने फोन कर बताया कि अमन का शव उसके कमरे में संदूक के अंदर पड़ा है।

मामले में दो युवकों की हुई गिरफ्तारी

पुलिस ने शिकायत के आधार पर जांच शुरू करते हुए दो युवकों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान बिहार के रहने वाले मोहम्मद मिराज और सोनू कुमार के रूप में हुई है। दोनों से पूछताछ जारी है और मामले की गहन जांच की जा रही है।

ये भी पढ़ें- Colombia Bomb Attack : कोलंबिया में बस धमाका, 13 की मौत और 38 घायल, आतंकी हमला करार

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button