Raghav Chadha Join BJP : आम आदमी पार्टी (AAP) के 10 राज्यसभा सांसदों में से 7 सांसदों के भारतीय जनता पार्टी (BJP) में शामिल होने की चर्चा तेज हो गई है। इस मामले पर पंजाब से राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने शुक्रवार शाम 4 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बड़ा बयान दिया।
उन्होंने प्रेस वार्ता में कहा कि संदीप पाठक, अशोक कुमार मित्तल, हरभजन सिंह, विक्रमजीत सिंह साहनी, स्वाति मालीवाल और राजेंद्र गुप्ता जैसे सांसद अब उनके साथ हैं। उन्होंने यह भी कहा कि पंजाब में 2027 विधानसभा चुनाव को देखते हुए यह राजनीतिक बदलाव महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
दो-तिहाई सांसदों का समर्थन
प्रेस कॉन्फ्रेंस में संदीप पाठक और अशोक मित्तल भी मौजूद थे। अशोक मित्तल, जो लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी के चेयरमैन हैं, उनके घर पर कुछ दिन पहले प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने छापेमारी भी की थी। राघव चड्ढा ने दावा किया कि दो-तिहाई सांसदों का समर्थन उनके साथ है, इसलिए दलबदल कानून लागू होने की स्थिति नहीं बनती।
सीएम मान ने दी प्रतिक्रिया
उन्होंने यह भी कहा कि वह लंबे समय से खुद को गलत राजनीतिक माहौल में सही व्यक्ति महसूस कर रहे थे, और इसी वजह से उन्होंने यह फैसला लिया। वहीं, इस पूरे घटनाक्रम पर पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि आम आदमी पार्टी एक विचारधारा है, जहां लोग व्यक्तिगत लाभ के लिए नहीं बल्कि समाज सेवा के लिए आते हैं। उन्होंने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि जांच एजेंसियों का दुरुपयोग किया जा रहा है।
संघीय ढांचे को कमजोर करने के आरोप
इसके साथ ही उन्होंने केंद्र सरकार की नीतियों और दिल्ली से जुड़े पुराने विधेयकों को लेकर भी अपनी नाराजगी दोहराई थी, जिसमें उन्होंने लोकतांत्रिक व्यवस्था और संघीय ढांचे को कमजोर करने के आरोप लगाए थे।
ये भी पढ़ें- Sachin Tendulkar Birthday : सचिन तेंदुलकर के 7 ऐसे ऐतिहासिक रिकॉर्ड, जिन्हें तोड़ना लगभग नामुमकिन
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप









