Energy Saving Tips : गर्मी के मौसम में घरों में एसी, कूलर और फ्रिज का उपयोग बढ़ जाता है, जिससे बिजली का बिल भी बढ़ने लगता है। कई लोग मानते हैं कि ज्यादा बिल आने का कारण सिर्फ इन उपकरणों का ज्यादा उपयोग करना है, लेकिन सच्चाई यह है कि हमारे इस्तेमाल करने का तरीका भी एक अहम भूमिका निभाता है। कुछ छोटी-छोटी आदतों में बदलाव करके आप अपने बिजली के बिल को कम कर सकते हैं।
गर्मी से राहत के लिए सबसे ज्यादा एसी का उपयोग किया जाता है, लेकिन बहुत से लोग यह नहीं जानते कि एसी का सही उपयोग कैसे किया जाए। ध्यान देने योग्य कुछ बातें-
एसी का तापमान : एसी को 16-18°C पर चलाने से बचें क्योंकि इससे कंप्रेसर पर ज्यादा दबाव पड़ता है। 24-26°C का तापमान सबसे किफायती होता है।
दरवाजे और खिड़कियां बंद रखें : एसी चलाते वक्त हमेशा दरवाजे और खिड़कियां बंद रखें ताकि ठंडी हवा अंदर न जाए।
पंखा चलाएं : एसी के साथ पंखा चलाने से ठंडी हवा तेजी से फैलती है और कमरा जल्दी ठंडा हो जाता है।
फिल्टर की सफाई : एसी के फिल्टर की नियमित सफाई करें, क्योंकि गंदा फिल्टर एसी की कार्यक्षमता को प्रभावित करता है और वह ज्यादा बिजली खींचता है।
फ्रिज का इस्तेमाल करते समय इन बातों का ध्यान रखें-
फ्रिज का दरवाजा बार-बार न खोलें : इससे कूलिंग पर असर पड़ता है और ज्यादा बिजली खर्च होती है।
फ्रिज का तापमान सही रखें : फ्रिज का तापमान मीजियम पर सेट करें।
गर्म खाने को फ्रिज में न रखें : गर्म खाने को पहले सामान्य तापमान पर ठंडा होने दें, फिर फ्रिज में रखें।
कूलर का सही तरीके से इस्तेमाल करने के लिए-
बंद कमरे में न चलाएं : कूलर को ऐसी जगह रखें जहां से ताजी हवा आ सके और क्रॉस वेंटिलेशन हो।
कूलिंग पैड्स की सफाई करें : कूलिंग पैड्स को साफ रखें और जरूरत पड़े तो बदलें।
पानी की टंकी और पंप की जांच करें : पानी की टंकी और पंप की नियमित जांच करें, ताकि कूलर सही तरीके से काम करे।
इन छोटे-छोटे बदलावों से आप बिजली के बिल को कम कर सकते हैं और गर्मी से भी राहत पा सकते हैं।
ये भी पढ़ें- अक्षय कुमार की फिल्म ‘भूत बंगला’ ने ओपनिंग वीकेंड पर किया धमाल, 70 करोड़ से ज्यादा की कमाई
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप









