Gujaratराज्य

गुजरात में ओवैसी का वार: ‘कांग्रेस बंटवारे की जिम्मेदार’, AIMIM ही BJP का विकल्प

Asaduddin Owaisi News : गुजरात के लिंबायत में आयोजित एक जनसभा में AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने लोगों से वोट के महत्व को समझने और उसका उपयोग अपने समुदाय के हित में करने की अपील की, ओवैसी ने कहा कि वोट एक जिम्मेदारी है और इसके जरिए अपनी आवाज को मजबूत किया जा सकता है. ओवैसी ने यह भी कहा कि किसी भी समाज की बात तभी सुनी जाती है, जब उसका अपना नेतृत्व मजबूत होता है.

असदुद्दीन ओवैसी ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि सिर्फ उसे वोट देने से बीजेपी को रोक पाना संभव नहीं है. ओवैसी का दावा था कि उनकी पार्टी ही संविधान के दायरे में रहकर मजबूती से अपने अधिकारों की बात रख सकती है और लोगों को उनके हक दिलाने की क्षमता रखती है.

लोगों से राजनीतिक भागीदारी बढ़ाने की अपील

ओवैसी ने अपने ऊपर लगने वाले आरोपों का भी जिक्र किया, जिनमें कहा जाता है कि उनके चुनाव लड़ने से बीजेपी को फायदा होता है. इस पर उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि जहां कई बड़ी पार्टियां सैकड़ों सीटों पर चुनाव लड़ती हैं, वहीं उनकी पार्टी सीमित सीटों पर ही मैदान में उतरती है, फिर भी सवाल उसी पर उठाए जाते हैं, उन्होंने लोगों से अपील की कि वे अपनी राजनीतिक भागीदारी को बढ़ाएं और अपना नेतृत्व खुद तैयार करें.

इसके अलावा, ओवैसी ने देश के बंटवारे के मुद्दे पर भी बात की और कहा कि इसके लिए मुसलमानों को जिम्मेदार ठहराना सही नहीं है, उन्होंने कांग्रेस की भूमिका पर सवाल उठाते हुए ऐतिहासिक संदर्भों का हवाला दिया और कहा कि उस दौर के फैसलों पर भी चर्चा होनी चाहिए.

ये भी पढ़ें- सीएम सैनी ने महिला आरक्षण पर विपक्ष को घेरा, बोले- महिलाओं के अधिकारों पर हुआ प्रहार

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button