Vrindavan Dham : सोशल मीडिया के इस दौर में रोजाना कई वीडियो वायरल होते रहते हैं, जिन्हें लोग अपनी फीड पर देखते हैं और शेयर भी करते हैं। ऐसा ही एक दिलचस्प वीडियो इन दिनों तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे वृंदावन का बताया जा रहा है।
बंदर का मजेदार वीडियो वायरल
इस वीडियो में एक बंदर को देखा जा सकता है, जो किसी दुकान या व्यक्ति से कोल्ड ड्रिंक की बोतल लेकर भाग जाता है। इसके बाद वह बिजली के खंभे पर चढ़कर आराम से बैठ जाता है और बोतल से कोल्ड ड्रिंक पीने लगता है। वीडियो में बंदर कभी बोतल पीता हुआ दिखता है तो कभी उसे गिराता नजर आता है। कुछ देर बाद वह वहां से भी चला जाता है।
वृंदावन में बंदरों का दबदबा
यह वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (X) पर @ChapraZila नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। पोस्ट के साथ कैप्शन में लिखा गया है कि वृंदावन में बंदरों का काफी दबदबा है और वे अक्सर लोगों का सामान छीन लेते हैं, जिसके बदले उन्हें खाने-पीने की चीजें मिल जाती हैं।
यूजर्स के मजेदार कमेंट्स
वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर लोग इस पर अलग-अलग प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। एक यूजर ने मजाकिया अंदाज में लिखा, “बेचारे, अब ये भी कहां जाएंगे।”
नोट- इस खबर में आपको जो भी जानकारी दी गई है वो सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है और हिन्दी खबर टीवी इनकी पुष्टि नहीं करता है।
ये भी पढ़ें- ईरान अमेरिका को सौंपेगा यूरेनियम, शांति समझौते के करीब दोनों देश, ईरान बोला- हवाई किले बनाना बंद करें
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप









