
New Delhi : आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने आईटी नियमों में संशोधन कर सोशल मीडिया पर सख्ती करने की तैयारी कर रही मोदी सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी की लोकप्रियता बहुत तेजी से घट रही है और देश के लोग सोशल मीडिया पर अपनी निराशा और गुस्सा निकाल रहे हैं। इसलिए सरकार लोगों के गुस्से को दबाने के लिए अब सोशल मीडिया को ही कंट्रोल करने की योजना बना रही है। प्रधानमंत्री मोदी को ये समझना होगा कि लोगों के अंदर पनप रहे गुस्से के उफान को इस तरह के नियमों से नहीं दबा पाएंगे।
अरविंद केजरीवाल ने एक्स पर कहा कि प्रधानमंत्री जी की लोकप्रियता बहुत तेज़ी से गिर रही है। देश के सामने ढेरों चुनौतियां हैं, लेकिन प्रधानमंत्री जी उनका सामना करने में असमर्थ हैं। लोगों का गुस्सा हर गली हर मोहल्ले में सुनाई दे रहा है। देश का युवा सोशल मीडिया के ज़रिए अपनी निराशा और गुस्से का इज़हार कर रहा है।
केजरीवाल का सरकार पर सोशल मीडिया नियंत्रण का आरोप
अरविंद केजरीवाल ने कहा कि समस्याओं का समाधान निकालने की बजाय सवाल पूछने वालों और सरकार की आलोचना करने वालों को गिरफ़्तार किया जा रहा है। अब सरकार ने सोशल मीडिया को ही कंट्रोल करने की योजना बना डाली है। मोदी जी को समझना होगा कि लोगों में पनप रहे गुस्से के उफान को इस तरह के नियमों से नहीं दबा पाएंगे।
भाजपा सरकार के बनाए न पुल टिकते हैं, न सड़क, न एयरपोर्ट, न बस स्टेशन- केजरीवाल
अरविंद केजरीवाल ने गुजरात के बडोदरा सेंट्रल बस स्टेशन का ऊपरी हिस्सा गिरने की घटना पर भाजपा सरकार को घेरा। उन्होंने सोशल मीडिया एक्स पर कहा कि वडोदरा सेंट्रल बस स्टेशन के ऊपरी हिस्से का भारी-भरकम स्ट्रक्चर टूटकर नीचे गिर गया, जिसमें दबकर एक व्यक्ति की मौत हो गई। भाजपा सरकार द्वारा बनाए न पुल टिकते हैं, न सड़क, न एयरपोर्ट, न बस स्टेशन।
ये भी पढ़ें – आष्टा में सीएम मोहन यादव का बड़ा कार्यक्रम, 1.25 करोड़ लाड़ली बहनों को देंगे 1836 करोड़ की सौगात
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप









