Haryana News : सोनीपत शहर के हनुमान नगर में एक खाली प्लॉट में अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। प्लॉट में रह रहे मजदूर परिवारों की झोपड़ियां, घरेलू सामान और खड़ी बाइक-रिक्शा आग की भेंट चढ़ गए। स्थानीय लोगों की तत्परता और फायर ब्रिगेड के समय पर पहुंचने से आग पर काबू पाया गया, लेकिन घटना में लाखों रुपए का नुकसान हुआ।
लोगों में दहशत का माहौल
प्लॉट में रह रहे कई गरीब परिवार कूड़ा बीनकर अपना गुजारा कर रहे थे। आग इतनी तेज फैल गई कि पूरे इलाके में धुएं का गुबार दिखाई दिया और लोग दहशत में आ गए। कुछ लोगों ने अपने स्तर पर आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन यह संभव नहीं हो पाया।
सिलेंडर में हुआ ब्लास्ट
प्लॉट में रखे कई एलपीजी सिलेंडरों के कारण खतरा और बढ़ गया। आसपास के लोगों ने बहादुरी दिखाते हुए सिलेंडरों को बाहर निकालने का प्रयास किया। इसी दौरान एक छोटे सिलेंडर में ब्लास्ट भी हुआ, लेकिन कोई जनहानि नहीं हुई।
शॉर्ट सर्किट से हो सकता है हादसा
फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और पुलिस टीम ने भी लोगों को सुरक्षित दूरी पर हटाया। फायर ब्रिगेड अधिकारी विनोद कुमार ने बताया कि प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। मामले की आगे भी जांच जारी है।
ये भी पढ़ें- CA एग्जाम पैटर्न में बड़ा बदलाव, तैयारी में रहें चौकस, अब साल में दे पाएंगे सिर्फ…
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप









